scriptखरीदी के पहले दिन सरगुजा में 76 किसानों ने बेचा 3009 क्विंटल धान, 253 का कटा था टोकन | Paddy purchase: 76 farmers sold 3009 quintals paddy in first day | Patrika News

खरीदी के पहले दिन सरगुजा में 76 किसानों ने बेचा 3009 क्विंटल धान, 253 का कटा था टोकन

locationअंबिकापुरPublished: Dec 01, 2020 10:29:38 pm

Paddy purchase: लुंड्रा विधायक (MLA) डॉ. प्रीतम राम ने शहर के नमनाकला सहकारी समिति में समर्थन मूल्य (Support price) पर धान खरीदी (Paddy purchase) का किया शुभारंभ

खरीदी के पहले दिन सरगुजा में 76 किसानों ने बेचा 3009 क्विंटल धान, 253 का कटा था टोकन

MLA inaugrated Paddy purchase

अंबिकापुर. धान खरीदी के पहले दिन सरगुजा जिले के 76 किसानों ने समर्थन मूल्य पर केंद्रों में 3009 क्विंटल धान बेचा। लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम ने मंगलवार को अंबिकापुर विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र (Paddy purchase center) सेवा सहकारी समिति नमनाकला स्थित सरगवां में पूजा-अर्चना कर जिले के किसानों (Farmers) से समर्थन मूल्य (Support price) पर धान खरीदी का शुभारंभ किया।
इस दौरान विधायक ने किसानों को टोकन (Token) जारी किया। उन्होंने खरीदी केन्द्र में धान की गुणवत्ता का परीक्षण किया। शुभारंभ के पहले दिन धान उपार्जन केंद्र सेवा सहकारी समिति नमनाकला में सरगवां के एक किसान ने 16 क्विंटल धान बेचा है। वहीं टोकन के लिए लगभग 50 किसानों ने अपना नाम दर्ज कराया।

विधायक (MLA) ने खरीदी केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि केन्द्र में धान बेचने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पहले दिन किसानों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई किसानों को उप केन्द्र में ट्रांसफर कर दिया गया है।
धान उपार्जन केंद्र सेवा सहकारी समिति नमनाकला स्थित सरगवां अंतर्गत परसा व खैरबार दो नवीन उपकेन्द्र बनाए गए हैं। परसा नवीन उपकेन्द्र में परसा, देवगढ़, रजपुरीखुर्द, भकुरा, हसुली, करम्हा, भफौली, भिठ्ठीखुर्द कुल ३७० कृषक पंजीकृत हैं।
वहीं नवीन समिति धान उर्पाजन केन्द्र खैरबार में खैरबार, मलगवांखुर्द, रामनगर, श्रीगढ़, कांतिप्रकाशपुर, मानिकप्रकाशपुर, नावागढ़, मायापुर, मणिपुर, लक्ष्मीपुर, सोनपुरकला, असोला, बधियाचुआ बनाया गया है। यहां कुल 362 कृषक पंजीकृत हैं।

जिले में पहले दिन 76 किसानों ने जिले के 19 उपार्जन केन्द्रों में 3 हजार 9 क्विंटल धान बेचा। खरीफ वर्ष 2020-21 में कामन धान का समर्थन मूल्य (Support price) 1868 रूपए और ग्रेड ए का मूल्य 1888 रूपए प्रति क्विंटल शासन द्वारा निर्धारित किया गया है।

38 केन्द्रों पर कटा टोकन
जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी पीएस परिहार ने बताया कि जिले के 38 केन्द्रों पर टोकन कटा है। शेष जिस केन्द्र पर किसान नहीं हैं वहां नहीं कटा है। 38 केन्द्रों पर 253 किसानों को टोकन दिया गया है। शुभारंभ के पहले दिन कुल 253 किसानों द्वारा 11 हजार 834 क्विंटल धान की खरीदी होनी थी।
वहीं बलरामपुर में 13 किसानों को टोकन जारी किया गया था, इसमें 720.40 क्विंटल धान बेचने का लक्ष्य था। सूरजपुर में 183 किसानों (Farmers) को टोकन दिया गया था, 9161.60 क्विंटल धान बेचने का लक्ष्य था। अगर किसी कारण से ये किसान पहले दिन धान नहीं बेच पाए होंगेे उनका टोकन निरस्त कर दिया जाएगा और पुन: इसके लिए तिथि निर्धारित की जाएगी।

ट्रैक्टर में धान लेकर किसानों के साथ पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
धान खरीदी के महाअभियान में सरगुजा जिले के धान खरीदी केंद्रों में अलग-अलग स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पहुंच कर किसानों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी तथा किसानों का खरीदी केंद्र में स्वागत किया।
खरीदी के पहले दिन सरगुजा में 76 किसानों ने बेचा 3009 क्विंटल धान, 253 का कटा था टोकन
करजी केंद्र में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता स्वयं ट्रैक्टर में धान (Paddy on tractor) लेकर किसानों के साथ खरीदी केंद्र पहुंचे और वहां पर किसानों के साथ धान विक्रय किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से इस वर्ष हुई फसल एवं पूर्व वर्षों के मुकाबले अब लिए जा रहे फसल को लेकर चर्चा की।
जिले के केंद्रों में जिला कांग्रेस कमेटी और निर्वाचित प्रतिनिधियों की उपस्थिति में धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू हुई है। वहीं दूसरी ओर लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल व डीजल के दर में वृद्धि व कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्राम करजी से दरिमा तक साइकिल चला कर विरोध किया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिमा केरकेट्टा, वायुश्री सिंह, विजय सिंह, सैयद अख्तर, उत्तम राजवाड़े सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो