scriptविजयदशमी पर्व : श्रीराम की शोभा यात्रा में झूमे भक्त, दिखे भक्ति के रंग | Sarguja : Procession came to Sri Rama on vijay dashmi festival | Patrika News
सरगुजा

विजयदशमी पर्व : श्रीराम की शोभा यात्रा में झूमे भक्त, दिखे भक्ति के रंग

विजयादशमीं के उपलक्ष्य में गुरूवार को नगर में मर्यादा पुरूषोत्तम श्री
राम दरबार की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में
धार्मिक, सामाजिक व व्यापारी संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

सरगुजाOct 22, 2015 / 11:03 pm

चंदू निर्मलकर

 vijayadasami festival

vijayadasami festival

सरगुजा/मनेन्द्रगढ़. विजयादशमीं के उपलक्ष्य में गुरूवार को नगर में मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम दरबार की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में धार्मिक, सामाजिक व व्यापारी संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल, युवा शक्ति मंच, धर्म प्रसार, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति, गो रक्षा एवं आरएसएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा श्री राम मंदिर से प्रारंभ हुई। नगर के प्रमुख मार्गों जैन मंदिर चौक, फौव्वारा चौक, विवेकानंद चौक, शहीद भगत सिंह तिराहा आदि मार्ग से गुजरने के बाद शोभायात्रा वापस श्री राम मंदिर पहुंची। जहां-जहां से शोभा यात्रा निकाली गई वहीं से जय श्री राम के गगनभेदी जयकारे गूंजे।

विहिप के प्रखण्ड मंत्री ऋतुनाथ त्रिपाठी ने कहा कि सच्चे मन से प्रभु श्री राम का स्मरण करने वाला व्यक्ति भवसागर तर जाता है। इनके नाम में इतनी शक्ति है कि बड़े से बड़ा काम आसानी से हो जाता है। शोभायात्रा में अखिलेश मिश्रा, संतोष वर्मा, अमन अरोरा, रतन केशरवानी, विजय केशरवानी, रामधुन जायसवाल, संजय अग्रवाल, विजय साहू, कैलाश गुप्ता, दीनू साहू, आकाश दुआ, नरोत्तम गुप्ता, सुमित सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

बैकुंठपुर. गो रक्षा वाहिनी व हिन्दू युवा सेना की ओर से विजयादशमी पर दोपहर प्रेमाबाग से विशाल सशस्त्र शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दोपहर करीब १२ बजे प्रेमा बाग शिव मंदिर के पास निकली। जो हॉस्पिटल कॉलोनी, फौव्वारा चौक, घड़ी चौक, स्कूल पारा, भट्टीपारा, ओडग़ी नाका, तलवापारा पेट्रोल पंप से ओडग़ी नाका, खुटनपारा, एसईसीएल तिराहा होते हुए प्रेमा बाग पहुंची।

इस दौरान शोभायात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के जयघोष से नारे लगाए। वहीं सड़कों के दोनों किनारे शोभायात्रा देने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस प्रशासन ने शोभायात्रा में यातायात व्यवस्था बनाने में जुटा रहा। प्रेमाबाग शिवमंदिर प्रांगण में सशस्त्र शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई थी। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक भोज ग्रहण किया।

कार्यक्रम में संगठन की ओर से विभिन्न समाज के 21 बुुजुर्गों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्रममंत्र भईयालाल राजवाड़े,नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे,पार्षद भानू पाल, कुबेर साहू, सुरेंद्र सिंह, अनुराग दुबे, शेखर सिंह, अनूप अग्रवाल, रिचेश सिंह, डब्लू यादव, विक्की शिवहरे, मंजय तिवारी, महाकाल सेवा समिति सहित विभिन्न समाज के लोग उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो