scriptआजादी की हीरक जयंती, तिरंगा गौरव यात्रा निकालेगी कांग्रेस | tiranga yatra in ambikapur | Patrika News
अंबिकापुर

आजादी की हीरक जयंती, तिरंगा गौरव यात्रा निकालेगी कांग्रेस

आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर कांग्रेस की विधानसभा वार तिरंगा गौरव यात्रा मंगलवार 9 अगस्त से प्रारंभ हो रही है। 9 अगस्त के दिन ही 1942 में कांग्रेस ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज किया था। आजादी की हीरक जयंती पर इसी 9 अगस्त को कांग्रेस पूरे देश में विधानसभा स्तर पर तिरंगा गौरव यात्रा की शुरुआत कर रही है।

अंबिकापुरAug 08, 2022 / 05:39 pm

संजय तिवारी

meeting

आजादी की हीरक जयंती, तिरंगा गौरव यात्रा निकालेगी कांग्रेस

अंबिकापुर। आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर कांग्रेस की विधानसभा वार तिरंगा गौरव यात्रा मंगलवार 9 अगस्त से प्रारंभ हो रही है। 9 अगस्त के दिन ही 1942 में कांग्रेस ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज किया था। आजादी की हीरक जयंती पर इसी 9 अगस्त को कांग्रेस पूरे देश में विधानसभा स्तर पर तिरंगा गौरव यात्रा की शुरुआत कर रही है। सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा में तिरंगा गौरव यात्रा के 9 अगस्त के कार्यक्रम की रूपरेखा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा जारी की गई है।
विधानसभा अम्बिकापुर में उदयपुर के ग्राम देवगढ़ से यात्रा का प्रारंभ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में किया जाएगा। यात्रा देवगढ़ से 11 बजे प्रारंभ होकर शाम 5 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इस दौरान यात्रा भदवाही, खम्हरिया, रिखी, सलका, पलका, सोनतराई, मिर्गाडांड़ होते उदयपुर तक कुल 22 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। सीतापुर विधानसभा में यात्रा का नेतृत्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। यहां यात्रा ग्राम भूसु से प्रारंभ होकर ग्राम खड़धोवा, मुरका, भवरा डांड़, सोन तराई होते सीतापुर पहुंचेगी।
लुंड्रा विधानसभा में यात्रा विधायक एवं छत्तीसगढ़ मेडिकल कार्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. प्रीतम राम द्वारा धौरपुर से प्रारंभ होगी। यह यात्रा ग्राम भिलई, सरईडीह, करौली, बटौली, जमीरा होते सखौली में समाप्त होगी। 5 दिनों तक चलने वाली तिरंगा गौरव यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में वृहद रूपरेखा तैयार की गई है। इस दौरान पदयात्रियों को तिरंगा झंडे भी वितरित किए गए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने यह जानकारी दी है कि प्रत्येक दिन के रूट की पृथक से जानकारी जारी की जाएगी।
बैठक में श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, महापौर डॉ. अजय तिर्की, पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, संध्या रवानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, बंटी शर्मा, मो. इस्लाम, अमित सिंहदेव, सैयद अख्तर हुसैन, दीपक मिश्रा, विनोद एक्का, प्रमोद चौधरी, सतीश बारी, प्रभात रंजन सिन्हा, आनंदी तिग्गा, गीता प्रजापति, गीता रजक, पूर्णिमा सिंह, हिमांशु जायसवाल, अजय सिंह, संदीप सिंह, बालकेश्वर तिर्की, अविनाश, प्रियांशु, मिथुन सिंह, संजय सिंह, रजनीश सिंह, चंद्रभूषण सिंह, गुरुप्रीत सिंधु, अनूप मेहता व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Home / Ambikapur / आजादी की हीरक जयंती, तिरंगा गौरव यात्रा निकालेगी कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो