scriptसिंहदेव बोले- अब नया कहने को कुछ नहीं, डी पुरंदेश्वरी ने किया अशोभनीय भाषा का प्रयोग | TS said - now nothing new to say, Purandeshwari used indecent language | Patrika News
अंबिकापुर

सिंहदेव बोले- अब नया कहने को कुछ नहीं, डी पुरंदेश्वरी ने किया अशोभनीय भाषा का प्रयोग

D Purandeshwari: पखवाड़े भर बाद अंबिकापुर लौटे स्वास्थ्य मंत्री (Health Ministr) टीएस सिंहदेव, ढाई-ढाई साल फार्मूले पर बोले-हाईकमान जो निर्णय ले, वही अंतिम फैसला

अंबिकापुरSep 04, 2021 / 08:56 pm

rampravesh vishwakarma

Health Minister TS Singhdeo

Health Minister TS Singhdeo in Ambikapur

अंबिकापुर. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव शनिवार को अल्प प्रवास पर अंबिकापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष सारी बातें अधीन हंै जो हाईकमान निर्णय लेता है, वही अंतिम फैसला है।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव अल्प प्रवास पर अंबिकापुर पहुंचे थे। इस दौरान वे एक शोक कार्यक्रम में शामिल हुए। ढाई-ढाई साल के सीएम फार्मूले पर मंत्री सिंह देव ने एक बार फिर कहा कि शुभचिंतकों ने उन्हें इस मसले पर शांत रहने की सलाह दी है। वहीं उन्होंने कहा कि इस मसले को लेकर सारी बातें हो चुकीं हैं, कुछ नया कहने को नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष सारी बातें अधीन है जो हाईकमान निर्णय लेता है, वही अंतिम फैसला होता है। उनके द्वारा जो जवाबदारी दी जाती है उन्हें हम निभाते हैं।
इसके अलावा राहुल गांधी के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे पर मंत्री सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया है। वहीं राहुल गांधी के संभावित कार्यक्रम का प्रस्ताव भी भेज दिया गया है।

Video: दिल्ली में बैठक, सरगुजा में टीएस की कार्यसिद्धी के लिए महामाया मंदिर में हवन

राहुल गांधी का दौरा बस्तर संभाग के जिलों में रहेगा। वहीं मंत्री सिंहदेव ने कहा कि जैसे ही राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की सहमति स्वीकृति और तारीख आती है तब उनका दौरा रहेगा।

डेंगू से बचाव के लिए कर रहे पहल
छत्तीसगढ़ में डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि हालात में सुधार आया है। डेंगू के प्रकरण कुछ कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि आखिरी रिपोर्ट में जो आंकड़े सामने आए हैं, उनमें प्रदेश भर में 300 से अधिक प्रकरण थे इन प्रकरणों में 288 अकेले रायपुर के थे।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि राहत भरी बात यह रहेगी कि डेंगू के ये सभी प्रकरण तीव्रता वाले नहीं थे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जागरूकता से डेंगू के प्रभाव से बचा जा सकता है। शासन डेंगू से बचाव के लिए पहल कर रही है।

सीएम ने ढाई-ढाई साल के फॉर्मुले को लेकर कही ये बात, राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ आने का दिया न्यौता


डी पुरंदेश्वरी के बयान को कहा अशोभनीय
बस्तर में आयोजित हुए भाजपा के चिंतन शिविर के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी कांग्रेस सरकार पर हमलावर थीं। इस दौरान उन्होंने भरी सभा में कहा था कि बीजेपी के कार्यकर्ता अगर थूक देंगे तो तो भूपेश बघेल का पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा।
कार्यकर्ताओं से कहा कि इस संकल्प के साथ काम करने से पार्टी 2023 के चुनाव में फिर सत्ता में आएगी। पुरंदेश्वरी के इस बयान पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister) ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया है।
डी पुरेंदश्वरी एक पढ़ी-लिखी महिला हंै और वे एक राष्ट्रीय परिवेश में काम करने वाली पार्टी की एक महिला हैं। उनकी यदि ऐसी असभ्य भाषा है तो इससे अंदाजा लगा लीजिए कि उन लोगों की वास्तविकता क्या है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो