अंबिकापुर

आधी रात नींद खुली तो बिस्तर से गायब थी पत्नी, गंध आने पर किचन में पहुंचा और पत्नी को करने लगा मना, नहीं मानी फिर चली गई जान

आनन-फानन में पति लेकर पहुंचा अस्पताल लेकिन डॉक्टर भी नहीं बचा पाए जान, पुलिस मामले की कर रही जांच

अंबिकापुरApr 30, 2019 / 08:08 pm

rampravesh vishwakarma

Dead body

अंबिकापुर. कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा ली। महिला ने अपने पति के सामने घटना को अंजाम दिया। पति जब तक उसे बचा पाता वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। इसके बाद पीडि़ता को इलाज के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतासिली निवासी अनामिका लकड़ा 28 वर्ष की शादी 2009 में गांव के ही रुबेन लकड़ा से हुई थी। महिला का मायके और ससुराल कुछ दी दूरी पर है। रविवार की शाम महिला अपने छोटे बेटे के साथ ग्राम परसापानी शादी में गई थी।
रात करीब 8 बजे वह घर आई। इसके बाद सभी सोने चले गए। रात करीब 11 बजे पति मिट्टी तेल की तेज गंध आने की वजह से उठ गया। इसके बाद जब वह किचन में जा कर देखा तो उसके होश उड़ गए। पत्नी अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगाने जा रही थी।
पुलिस के अनुसार पति ने जब पत्नी से कारण पूछा तो वह आत्महत्या की बात करने लगी। जब तक पति पत्नी को रोक पाता वह आग लगा ली। इसके बाद पति ने उसे बचाने के लिए पानी डाला, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी।

अस्पताल में तोड़ दिया दम
परिजन पीडि़ता को इलाज के लिए अंबिकापुर लेकर आये और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिए। यहां उसकी इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। प्राथमिक जांच में आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.