उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। यहां से रेफर किए जाने के पश्चात उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम साल्ही निवासी 27 वर्षीय सुमित्रा चौहान पति हीरालाल चौहान ने रविवार की शाम को पड़ोस के घर में जाकर जहर सेवन कर लिया। पड़ोस की लड़की रामकुमारी हीरालाल के घर आकर बताई की भाभी ने मेरे घर पर कुछ खा लिया है।
यह सुनते ही हीरालाल तत्काल वहां पहुंचा और पत्नी से पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि जहर पी ली हूं। इसके बाद उसे इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतिका की मां ने लगाया प्रताडऩा का आरोप
मृतिका की मां रामकुमारी अंबिकापुर में रहकर मजदूरी करती है। घटना की जानकारी उसे सोमवार की सुबह दी गई। मृतिका की मां ने आरोप लगाया है कि सुमित्रा की सास शराब के नशे में उसे प्रताडि़त करती थी। प्रताडऩा से परेशान होकर मेरी बेटी ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली है।