अंबिकापुर

रात में माता-पिता के पास लौट रहे बाइक सवार बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर में पसर गया मातम

जशपुर से लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार

अंबिकापुरMay 08, 2019 / 09:16 pm

rampravesh vishwakarma

Dead body

अंबिकापुर. शहर का एक युवक बतौली के जरहाडीह में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। बतौली पुलिस उसे घायल अवस्था में शांतिपारा अस्पताल में भर्ती कराया था।
यहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


अंबिकापुर शहर के नमनाकला निवासी 22 वर्षीय विपिन चौहान पिता रामकुमार चौहान मंगलवार को बाइक से किसी काम से जशपुर गया था। वापस लौटने के दौरान रात करीब 10 बजे बतौली थाना क्षेत्र के जरहाडीह के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया।
सूचना पर बतौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए शांतिपारा अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मोबाइल से पुलिस ने परिजन को दी। परिजन देर रात शांतिपारा अस्पताल पहुंचे।

यहां चिकित्सकों ने विपिन की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.