scriptघरवाले बोलते थे हमारी बेटी से बात मत करना लेकिन नहीं माना युवक, नाबालिग से ये कहकर किया दुष्कर्म | Young man raped minor girl | Patrika News
अंबिकापुर

घरवाले बोलते थे हमारी बेटी से बात मत करना लेकिन नहीं माना युवक, नाबालिग से ये कहकर किया दुष्कर्म

घरवालों की रिपोर्ट पर पुलिस (Police) ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल, किशोरी (Minor girl raped) को उसके कब्जे से किया बरामद

अंबिकापुरJun 18, 2019 / 04:01 pm

rampravesh vishwakarma

Rape accused arrested

Rape accused

अंबिकापुर. एक युवक गांव की ही नाबालिग लड़की से मोबाइल पर बात करता था। यह बात जब किशोरी के घरवालों को पता चली तो उन्होंने युवक को मना किया लेकिन युवक नहीं माना। उसने नाबालिग को एक दिन अपने साथ भगा लिया और उसके साथ दुष्कर्म (Minor girl raped) किया।
इधर घरवालों ने नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच पुलिस ने रविवार को युवक को घूमते समय धरदबोचा। उसके कब्जे से पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने युवक को दुष्कर्म (Rape) के आरोप में जेल भेज दिया है।

अंबिकापुर से लगे ग्राम केशवपुर निवासी सुरेश यादव पिता परसराम यादव 21 वर्ष ने गांव की ही एक किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। वह मोबाइल पर अक्सर किशोरी से बात करता था। जब किशोरी के घरवालों को यह बात पता चली तो उन्होंने युवक को समझाइश दी कि वह उनकी बेटी से बात न करें।
इधर युवक लगातार उससे बात करता रहा। कुछ दिन पूर्व वह किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। यहां किशोरी के साथ उसने दुष्कर्म (Minor girl raped) किया।


नाबालिग के साथ घूम रहा था आरोपी
बेटी के घर से गायब होने की सूचना घरवालों ने मणिपुर चौकी में दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। इसी बीच रविवार की शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवक और किशोरी को कन्या परिसर रोड में घूमते समय धरदबोचा।
पूछताछ में किशोरी ने बताया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसपर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। जबकि किशोरी को उसके परिजन के सुपुर्द किया।

सरगुजा की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur

Home / Ambikapur / घरवाले बोलते थे हमारी बेटी से बात मत करना लेकिन नहीं माना युवक, नाबालिग से ये कहकर किया दुष्कर्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो