scriptअमरीका: शिकागो में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत | 5 people killed and 5 police officers wounded in Chicago shooting | Patrika News
अमरीका

अमरीका: शिकागो में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत

अमरीका के शिकागो शहर में हुई गोलीबारी पांच लोगों की मौत हो गई है

Feb 16, 2019 / 10:24 am

Siddharth Priyadarshi

Chicago shooting

अमरीका: शिकागो में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत

शिकागो। अमरीका के शिकागो शहर में हुई गोलीबारी पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा है उसे हमलावार को भी मारने में कामयाबी मिली है। घटना शिकागो शहर की बाहरी सीमा पर स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र में हुई जब एक बंदूकधारी ने गोली मारकर पांच लोगों की हत्या कर दी। मीडिया की खबरों में बताया जा रहा है कि हमले में कई पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं।

शिकागो में गोलीबारी

शिकागो में गोलीबारी की खबरे आ रही हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया है। गोलीबारी की यह ताजा घटना ट्रंप द्वारा इमरजेंसी लगाने के कुछ घंटों के बाद ही हुई है। शिकागो के इलिनॉय के अरोरा इलाके में एक औद्योगिक फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजकर 28 मिनट पर हुई। पुलिस ने बताया कि बन्दूक धारी हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर 5 लोगों की जान ले ली। बाद में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद हमलावर को मार गिराया गया। हमलावर एक कर्मचारी था, जिसकी पहचान 45 वर्षीय गैरी मार्टिन के तौर पर हुई है।

पुलिस अधिकारी भी घायल

अरोरा के पुलिस प्रमुख क्रिस्टन जिमन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पांच पुलिस अधिकारियों को भी गोली लगी जिनमें दो की हालत अधिक गंभीर है। उन्होंने शिकागो के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। पुलिस ने घटना के बाद पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है। पुलिस ने अधिकारियों पीड़ितों की पहचान के संबंध में कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय मीडिया का दावा है कि हमलावर बंदूकधारी एक असंतुष्ट कर्मचारी था। ट्रंप ने इस घटना के विरोध में ट्वीट किया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई ।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / America / अमरीका: शिकागो में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो