पाकिस्तान कदम नहीं उठाता तो मुश्किल होगी
जनरल मिली ने कहा कि अगर किसी अन्य देश में आतंकवाद की सुरक्षित पनाहगाह हो तो ऐसे में पड़ोसी देश से आतंकवाद को मिटाना बहुत मुश्किल है। इस समय तालिबान, हक्कानी और अन्य संगठन ऐसा ही कर रहे हैं। पाकिस्तान में इन संगठनों के सुरक्षित ठिकाने हैं। पाकिस्तान यदि इनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाता तो इन्हें खत्म करना मुश्किल होगा। इन आतंकी संगठनों को खत्म करने के लिए यह जरूरी है कि पाकिस्तान इन पर लगाम लगाने में अमरीका का साथ दे। यह क्षेत्रीय समाधान है। यह पाकिस्तान को शामिल करने वाली क्षेत्रीय रणनीति का हिस्सा भी है।’
अफगानिस्तान सही रास्ते पर है
सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के समक्ष सुनवाई के दौरान जनरल मिली ने कहा कि अफगानिस्तान में आंतकवाद को समाप्त करने के लिए आंतकवाद के खतरे को कम करना होगा। इसे आंतरिक सुरक्षा बल नियमित रूप से कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए नियमित रूप से कई काम करने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान सरकार विपक्षी गुटों के साथ मिल राजनीतिक सुलह करने की सही दिशा पर चल रही है। उसके इस कोशिश को अमरीका का समर्थन है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान में सैनिकों की मौजूदगी अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में है।