scriptअमरीका में बढ़ रहा है भारतीय भाषाओं का चलन, सबसे ज्यादा हिंदी भाषी लोग | American people frequently using Indian languages hindi the most | Patrika News
अमरीका

अमरीका में बढ़ रहा है भारतीय भाषाओं का चलन, सबसे ज्यादा हिंदी भाषी लोग

इसके बाद गुजराती और तेलुगू का प्रचलन भी अमरीका में काफी बढ़ा है।

Sep 21, 2018 / 12:34 pm

Shweta Singh

American people frequently using Indian languages hindi the most

अमरीका में बढ़ रहा है भारतीय भाषाओं का चलन, सबसे ज्यादा हिंदी भाषी लोग

वाशिंगटन। भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी समेत देश के कई भाषाओं का डंका अब विदेशों में भी बज रहा है। दरअसल हिंदी अब अमरीका में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भारतीय भाषा बन गई है। इसके बाद गुजराती और तेलुगू का प्रचलन भी अमरीका में काफी बढ़ा है। ये जानकारी यूएस सेंसस ब्यूरों के एक डाटा से मिली है।

अमरीका के करीब 8.63 लाख लोग बोलते हैं हिंदी

हाल ही में यूएस सेंसस ब्यूरो ने अमरीकी समुदाय सर्वे का वर्ष 2017 का डाटा साझा किया है, जिसमें इस तथ्य का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक अमरीका के करीब 8.63 लाख लोग हिंदी बोलते हैं। साथ ही 4.34 लाख लोग गुजराती और 4.15 लाख लोग तेलुगू बोलते हैं। वहीं साल 2017 की 2010 के आंकड़ों से तुलना करें तो ये स्पष्ट है कि तेलुगू भाषा बोलने वालों की संख्या में करीब 86 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं हिंदी 42 और गुजराती में 22 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

अमरीकी सरकार हर साल कराती है आएसीएस सर्वे

अमरीका के पांच बड़े शहरों में लोग अंग्रेजी के अलावा विदेशी भाषा बोलते हैं। जैसे लॉस एंजिलिस में 59 प्रतिशत लोग विदेशी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। ये आंकड़ा न्यूयॉर्क और हॉस्टन में 49 प्रतिशत है। आपको बता दें कि अमरीकी सरकार हर साल आएसीएस सर्वे कराती हैं। ये उनका सबसे बड़ा सर्वे है। इसके अध्ययन के लिए 20 लाख से ज्यादा घरों को शामिल किया जाता है।

1 जुलाई 2017 तक की अमरीकी जनसंख्या पर किया गया आकलन

हाल ही में जारी की गई रिपोर्ट में 1 जुलाई 2017 तक की अमरीकी जनसंख्या मापा गया है। इसके मुताबिक मूल निवासी, वैध, अवैध, आप्रवासी समेत अमरीका के 21.8 प्रतिशत नागरिकों की उम्र पांच साल से ज्यादा है। साथ ही यह सभी कहा गया कि वहां घरों में अंग्रेजी के अलावा कोई और भाषा बोली जाती है। 30.5 करोड़ की कुल जनसंख्या में से 6.7 करोड़ घर में विदेशी भाषा बोलते हैं।

Home / world / America / अमरीका में बढ़ रहा है भारतीय भाषाओं का चलन, सबसे ज्यादा हिंदी भाषी लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो