अमरीका

फ्लोरिडा के शॉपिंग मॉल में संदिग्ध विस्फोट, 21 लोग घायल

Gas Explosion: दो की हालत गंभीर बताई जा रही है
विस्फोट से शॉपिंग सेंटर को नुकसान पहुंचा

Jul 07, 2019 / 11:56 am

Mohit Saxena

फ्लोरिडा के शॉपिंग मॉल में संदिग्ध गैस विस्फोट, 21 लोग घायल

फ्लोरिडा। फ्लोरिडा के प्लानटेशन शहर के एक शॉपिंग मॉल में संदिग्ध विस्फोट हुआ। विस्फोट से आसपास के क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा है। इस मामले में 21 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अग्निशमन विभाग बटालियन के प्रमुख जोएल गॉर्डन के अनुसार शनिवार को लगभग 11.30 बजे विस्फोट की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग वहां तुरंत पहुंचा और राहत कार्य शुरू कर दिया।
अमरीका के प्रतिनिधि जाएंगे यूरोप, उत्तर कोरिया के मुद्दे पर करेंगे बातचीत

 

https://twitter.com/StevenCejas/status/1147545129613479936?ref_src=twsrc%5Etfw
कई दुकानें नष्ट हो गईं

विस्फोट से शॉपिंग सेंटर को बहुत नुकसान हुआ है, इसकी छत और दीवारों के बड़े हिस्से पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। इमारत ढहने के कारण एक कंप्यूटर कोडिंग स्कूल, एक दंत चिकित्सक केंद्र और कई भोजनालय तबाह हो गए। इन व्यवसायों में से कुछ को छुट्टी सप्ताहांत के लिए बंद कर दिया गया था।
 

https://twitter.com/hashtag/BREAKING?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कई इमारतों को खाली कराया था

आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया है और पुलिस ने स्थानीय लोगों को क्षेत्र से बचने की सलाह दी है। स्थानीय व्यवसायों को खाली करा लिया गया है और उनके परिसर में गैस की आपूर्ति बंद कर दी गई है। गौरतलब है कि बीते बुधवार को गैस की बदबू आने की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग ने इलाके की कई इमारतों को खाली करा लिया था।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / America / फ्लोरिडा के शॉपिंग मॉल में संदिग्ध विस्फोट, 21 लोग घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.