scriptलॉस एंजेलिस: घर में मिला हथियारों का जखीरा, एक हजार बंदूकों के साथ हैंड ग्रेनेड भी मिले | Hundreds of guns were found in the house of Laws | Patrika News
अमरीका

लॉस एंजेलिस: घर में मिला हथियारों का जखीरा, एक हजार बंदूकों के साथ हैंड ग्रेनेड भी मिले

आतंकी साजिश रचने का अंदेशा
15 घंटे तक चला जांच अभियान
57 वर्षीय गिरार्ड सैन्ज़ गिरफ्तार

 

May 10, 2019 / 01:13 pm

Mohit Saxena

gun

लॉ एंजिल्स के घर में एक हजारों बंदूके मिलीं, हैंडग्रनेड भी मिले

वाशिंगटन। लॉस एंजेलिस के होल्मबी हिल्स स्थित एक घर में हजार से अधिक बंदूकें पाई गईं, लेकिन अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि यह किसी अपराध के लिए उपयोग में आनी थीं। ब्यूरो ऑफ अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव के प्रवक्ता जिंजर कोलब्रन ने गुरुवार को कहा कि इस समय, कोई संकेत नहीं मिला है, लेकिन जांच जारी रह सकती है। घर में हथियार इतना अधिक था कि 30 लॉ इंफोर्समेंट अधिकारियों को सभी को निकालने में करीब 15 घंटे का समय लगा । लॉस एंजेल्स पुलिस अधिकारी जेफ ली का कहना है कि संदिग्धों की तलाश जारी है।
अमरीका ने उत्तर कोरिया के मालवाहक जहाज को किया जब्त, दोनों देशों में तनाव बढ़ने की आशंका

57 वर्षीय गिरार्ड सैन्ज़ गिरफ्तार

लॉस एंजेलिस पुलिस के लेफ्टिनेंट क्रिस रामिरेज़ ने कहा कि कैलिफोर्निया के कानून के उल्लंघन के आरोपों के तहत घर के पहले मकान मालिक 57 वर्षीय गिरार्ड सैन्ज़ को गिरफ्तार किया गया। यहां के कानून के अनुसार विशिष्ट परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी असॉल्ट राइफल या .50 बीएमजी राइफल के निर्माण, वितरण, परिवहन, आयात और बिक्री पर प्रतिबंध लगाता है। सैन्ज को 50,000 डॉलर की जमानत पर गुरुवार सुबह रिहा कर दिया गया। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के डिप्टी मार्विन क्राउडर के अनुसार उनकी रिहाई की शर्तों पर विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं था।
विजय दिवस पर रूस ने दिखाई सैन्य ताकत, पुतिन बोले- किसी को डराना नहीं, विजेताओं का सम्मान करना था मकसद

कोई औपचारिक आरोप नहीं लगाया गया है।

अधिकारी लॉस एंजेलिस के होल्म्बी हिल्स अनुभाग में एक घर के बाहर बंदूकों की सूची ले रहे हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के बारे में कोई और जानकारी जारी नहीं की, लेकिन कानून प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि उन्हें सैन्ज़ को आतंकवाद से जोड़ने का कोई सबूत नहीं मिला है। तलाशी अभियान में सैंकड़ों बंदूकें और बम मिले हैं। सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों का होना किसी को भी अचंभे में डाल सकता है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।कयास लगाए जा रहे है कि यह कोई आतंकी साजिश तो नहीं थी।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / America / लॉस एंजेलिस: घर में मिला हथियारों का जखीरा, एक हजार बंदूकों के साथ हैंड ग्रेनेड भी मिले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो