scriptदोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर पति ने मारी पत्नी को गोली | husband shot wife after finding sex tape with his pal | Patrika News

दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर पति ने मारी पत्नी को गोली

locationनई दिल्लीPublished: Jan 04, 2019 09:14:34 pm

Submitted by:

Patrika Desk

एक व्यक्ति ने पत्नी और सास-ससुर को गोली मार दी। दरअसल पति के हाथ पत्नी का एक आपत्तिजनक वीडियो लग गया।

demo pic

वाशिंगटनः अमरीका के फ्लोरिडा में एक व्यक्ति ने पत्नी और सास-ससुर को गोली मार दी। दरअसल पति के हाथ पत्नी का एक आपत्तिजनक वीडियो लग गया। इस वीडियो में पत्नी अपने एक दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी। फिर क्या गुस्से में आगबबूला शख्स ने अपने दो बच्चों के सामने ही पत्नी को गोली मार दी। जब वह इस घटना को अंजाम दे रहा था तब उसके बच्चों ने ऐसा करने से रोका लेकिन वह नहीं माना।

demo pic

पत्नी से विवाद के बाद मारी गोली

एक अमरीकी अखबार के अनुसार, 39 वर्ष के विलयम स्टिलवेस अपनी पत्नी मोना और पांच साल के दो जुड़वा बच्चों के साथ नए साल के अवसर पर फ्लोरिडा में अपने ससुराल गए हुए थे। नए साल का जश्न मनाने गए विलयम को पत्नी की मोबाइल से एक वीडियो हाथ लग गया। इस वीडियो में पत्नी अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी। वीडियो को देखने के बाद वह पत्नी से इस बारे में पूछताछ की तो दोनों में लड़ाई होने लगी। जब सास-ससुर मामले को शांत कराने लगे तो वह तीनों को गोली मार दी। गोली लगने से तीनों लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो