scriptनासा के वीडियो में दिखे एलियंस, हरकतें देख हैरान रह जाएंगे आप | NASA Aliens video viral on youtube | Patrika News
अमरीका

नासा के वीडियो में दिखे एलियंस, हरकतें देख हैरान रह जाएंगे आप

नासा ने एलियंस को लेकर एक वीडियो जारी किया है।

Nov 26, 2017 / 06:28 pm

ashutosh tiwari

RAAX
नई दिल्ली। दुनिया के कुछ वैज्ञानिक एलियंस की मौजूदगी को सही ठहराते हैं तो वहीं कुछ इसे पूरी तरह नकारते हैं। अब अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक पुराना वीडियो जारी किया है जिसमें एलियंस के देखे जाने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मई 2011 में नासा ने एक शटल लांच किया था। इस शटल के अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद फ्यूट टैंक अलग हो गया। जैसे ही फ्यूल टैंक अलग होता है वैसे ही एक आकृति टैंक के आसपास मंडराती हुई नजर आती है। नासा ने इस वीडियो को यूट्यूब पर डाला है। अंतरिक्ष के जानकारों ने इस वीडियो का विश्लेषण कर उसे दोबारा यूट्यूब पर अपलोड किया। इस वीडियो में जो आकृति फ्यूल टैंक के पास दिख रही है उसे व्हाइट नाइट सैटेलाइट नाम दिया गया है।
नासा भी मान चुका है एलियंस होने की बात
आपको बता दें कि नासा भी अन्य ग्रहों पर जीवन को नकारता नहीं है। वैज्ञानिकों के मुताबिक एलियंस किसी भी ग्रह पर किसी भी स्थिति में मौजूद हो सकते हैं। जरूरी नहीं है कि वो हमारी तरह दिखें उनकी आकृति हमसे अलग हो सकती है।
गूगल अर्थ पर दिखी थी एक रहस्यमयी इमारत
वहीं दूसरी ओर कुछ दिन पहले काहिरा के पास एक रहस्यमयी इमारत नजर आई थी। उस दौरान भी कुछ लोगों ने एलियंस और यूएफओ दिखने का दावा किया था। बाद में पता चला कि वो अल्वर्निया स्टूडियो था। जिसका फिल्म इंडस्ट्री द्वारा उपयोग किया जाता है। आस्ट्रेलिया के लोगों की माने तो उन्होंने एक तिकोने आकार की चमकदार चीज देखी थी।
नासा को मिले एलियंस, हैकर्स ग्रुप ने किया था दावा
हैकरों और ऑनलाइन कार्यकर्ताओं के एक अज्ञात समूह ने कुछ महीने पहले दावा किया था कि अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने परग्रहवासियों के अस्तित्व का पता लगा लिया है और जल्द ही वह इसकी घोषणा कर सकता है। हैकरों ने अपनी वेबसाइट पर लिखा था कि “नासा का कहना है कि परग्रहवासी आ रहे हैं।” एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में अंतरिक्ष यात्रियों और अंतरिक्ष विज्ञान में रूचि रखने वाले शौकीनों द्वारा पूर्व में परग्रहवासियों का अस्तित्व होने संबंधित बयानों का हवाला दिया गया है और समय-समय पर धरती के विभिन्न हिस्सों में परग्रहवासियों एवं उड़न तश्तरियों के दिखाई पड़ने संबंधित सबूतों को पेश किया गया है। वीडियो में कहा गया है, “यह सारे प्रमाण बताते हैं कि अंतरिक्ष में ऊपर कुछ घटित होने वाला है।”

Home / world / America / नासा के वीडियो में दिखे एलियंस, हरकतें देख हैरान रह जाएंगे आप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो