script26/11 आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता हेडली पर जेल में जानलेवा हमला, हालत गंभीर | plotter David Headley allegedly attacked in the US jail | Patrika News
अमरीका

26/11 आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता हेडली पर जेल में जानलेवा हमला, हालत गंभीर

बता दें कि डेविड कोलमैन हेडली मुंबई हमलों के आरोप में अमरीकी जेल में 35 साल की सजा काट रहा है।

नई दिल्लीJul 23, 2018 / 07:50 pm

Prashant Jha

headly attack

26/11 आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता हेडली पर जेल में जानलेवा हमला, हालत गंभीर

शिकागो: 26/11 आतंकी हमलों के दोषी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली पर जानलेवा हमला बोला गया है। अमरीका के शिकागो जेले में बंद हेडली पर दो अन्य कैदियों ने हमला कर दिया। हमले में हेडली बुरी तरह घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि डेविड कोलमैन हेडली मुंबई हमलों के आरोप में अमरीकी जेल में 35 साल की सजा काट रहा है। हेडली 2008 में 26/11 को मुंबई में किए गए आतंकी हमले का साजिशकर्ता है और पाकिस्तानी मूल का अमरीकी आतंकी है। हेडली लश्कर-ए-तैयबा के एजेंट के तौर पर काम करता था। हेडली ने मुंबई हमले के लिए बारिकी रेकी की थी। और पाकिस्तान में लश्कर के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया। हमले से पूर्व उसने भारत आकर हमले के ठिकानों की रेकी की थी।

हाफिज सईद से के निर्देश पर करता था काम

26/11 आतंकी हमले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े रहे पाकिस्तानी-अमरीकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली ने गवाही में कबूल किया था कि कि वह आतंकी हाफिज सइद से बात करता था। अमरीका की एक जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के दौरान हेडली ने बताया कि वह मुंबई हमलों के बाद भी 7 मार्च 2009 को लाहौर से दिल्ली आया था। हमले की ठिकानों की तस्वीरें लीं और पाकिस्तान जाकर चर्चा की।

हेडली ने किया था कबूल

गवाही में हेडली ने कहा था कि वह जमात-उद-दावा चीफ हाफिज सईद के निर्देश पर लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करता था। – 26/11 को हुए हमले से पहले भी 2 बार अटैक की कोशिश की गई थी। पहली कोशिश सितंबर 2008 में हुई थी लेकिन समुद्र में नाव के चट्टानों से टकरा जाने के कारण हथियार और विस्फोटक नष्ट हो गए थे। हालांकि नाव में सवार लोग बच गए थे। – दूसरी कोशिश अक्टूबर 2008 में हुई थी, लेकिन वह अटैक फेल हो गया। मुंबई पर हुआ तीसरा और आखिरी अटैक (26/11) सक्सेसफुल रहा। – 26/11 हमले के बाद 7 मार्च 2009 को लाहौर से दिल्ली आया था। – अभी तक मैंने 8 बार भारत का दौरा किया है, जिसमें से 7 सीधे पाकिस्तान से और 1 संयुक्त राज्य अमीरत (UAE) से किया था। – हेडली ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के साजिद मीर ने उसे मुंबई शहर का जनरल वीडियो बनाने के लिए कहा था। – नया पासपोर्ट मिलने के बाद मैं 8 बार भारत आया था। जिसमें से 7 बार मुंबई आया। 24 जनवरी 2013 को अमरीकी अदालत ने दोषी करार दिया था। मुंबई हमले में भूमिका के लिए 35 साल की जेल हुई।

Home / world / America / 26/11 आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता हेडली पर जेल में जानलेवा हमला, हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो