8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Chunav: अब जोर पकड़ेगा तीसरे चरण का प्रचार, 29 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, यहां चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

CG Loks Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 29 अप्रैल को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी बिलासपुर पहुंचेंगे। इस दौरान सकरी में आमसभा का संबोधित करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 27 Apr 2024, 6:00 PM IST

Rahul gandhi visit cg, rahul gandhi, congress party

Rahul Gandhi Visit CG: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 29 अप्रैल को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी बिलासपुर पहुंचेंगे। इस दौरान सकरी में आमसभा का संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी इसकी तैयारी में जोरशोर से जुटी हुई है। इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस भवन में छत्तीसगढ़ के सप्रभारी विजय जांगिड़ ने बैठक लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें व्यवस्था संबंधी जिमेदारी सौंपी।

यह भी पढ़े: Breaking: नक्सलियों ने पूर्व जनपद सदस्य व कांग्रेस के नेता को परिवार के सामने उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत

बैठक में जांगिड़ ने कहा कि 29 अप्रैल को होने वाली राहुल की आमसभा को सफल बनाने सभी को काम करना है। लोकसभा क्षेत्र के लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर ,बेलतरा ,मस्तूरी और कोटा से बड़ी संख्या में लोग आएंगे। लिहाजा विधानसभा वार वहां से लोगों को लाने की जिमेदारी वहां के विधायक समेत अन्य पदाधिकारियों को दी गई। जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेस ने 5 गारंटी दी है। इसमें महिलाओं को प्रतिवर्ष एक लाख, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को कानूनी वैधता,युवाओं को एक लाख, मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 400 रुपए देना शामिल है। इस बात को जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आज शहर में

महिला कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाबा व प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम का शनिवार को दोपहर 1 बजे बिलासपुर आगमन होगा। इस दौरान वो कांग्रेस भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेंगी। दोपहर 3 बजे मस्तूरी-जयराम नगर मोड़ में आयोजित बैठक में शामिल होंगी।

यह भी पढ़े: अमित शाह बोले – तीसरी बार सरकार बनने पर घर-घर गैस का पाइप कनेक्शन देंगे