कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी 29 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। वे बिलासपुर में विशाल जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। इससे पहले राहुल 13 अप्रैल को बस्तर में चुनावी सभा को संबोधित किया था। बता दें कि 21 अप्रैल को प्रियंका वाड्रा राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव व बालोद में जनसभा की थी। उसी दिन प्रियंका को टक्कर देते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी राजनांदगांव, बेमेतरा और कोरबा में सभा को संबोधित किया था। प्रदेश में दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान बाकी है। जहां कल यानी 26 अप्रैल व 7 मई को वोटिंग होना है। दूसरे चरण में कांकेर, महासमुंद व राजनांदगांव में मतदान होगा।