10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्तर में नक्सलवाद के मुद्दे पर BJP-कांग्रेस में जुबानी जंग, किरण सिंहदेव ने राहुल गांधी को घेरा

Chhattisgarh Politics: बस्तर में PM नरेंद्र मोदी के जवानों के साथ दीपावली मनाने और नक्सलवाद पर दिए बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 10 Nov 2026, 3:38 PM IST

PM Modi Bastar Visit

राहुल गांधी के पोस्ट पर किरण सिंहदेव का पलटवार (Photo Source- Patrika)

PM Modi Bastar Visit: छत्तीसगढ़ के बस्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवानों के साथ दीपावली मनाने और नक्सलवाद को लेकर दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अब छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन राहुल गांधी खुद को उस बयान से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

किरण सिंहदेव ने कहा कि राहुल गांधी को पूरा देश गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने प्रधानमंत्री के बस्तर दौरे को अद्भुत बताते हुए कहा कि जवानों के साथ दीपावली मनाना अपने आप में महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि बस्तर से नक्सल आतंक खत्म होने की बात कांग्रेस को पच रही है या नहीं।

BJP Congress: राहुल गांधी खुद को पीएम मोदी के बयान से जोड़ रहे हैं: किरण सिंहदेव

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में नक्सलवाद के मुद्दे पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया था। पीएम ने कहा था कि हथियारबंद नक्सलियों का प्रभाव खत्म हुआ है, लेकिन कुछ लोगों के मन में अब भी नक्सली विचारधारा मौजूद है। किरण सिंहदेव के मुताबिक, राहुल गांधी खुद को प्रधानमंत्री के इस बयान से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के मन में विचारधारा बनी हुई है और राहुल गांधी स्वयं को उसी संदर्भ में स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं।

'पूरा देश राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेता'

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए किरण सिंहदेव ने कहा कि पूरा देश उन्हें गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बस्तर पहुंचकर सीआरपीएफ जवानों के साथ दीपावली मनाना अद्भुत है। उन्होंने नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। किरण सिंहदेव ने कहा कि बस्तर से नक्सल आतंक का खत्म होना कांग्रेस को पच रहा है या नहीं, यह भी एक सवाल है। उन्होंने आगे कहा कि जनता को लंबे समय तक गुमराह नहीं किया जा सकता।

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी थी बहस की चुनौती

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित करनपुर में सीआरपीएफ जवानों के साथ दीपावली मनाई थी। इस दौरान उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए नक्सलवाद के मुद्दे पर अपनी बात रखी थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि जंगलों से हथियारबंद नक्सली खत्म हो गए हैं, लेकिन वैचारिक नक्सलियों का खतरा अभी भी बना हुआ है। उनके इसी बयान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी थी।

राहुल गांधी ने जवानों के चेहरे का जिक्र कर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में सीआरपीएफ जवानों को संबोधित करते हुए लिखा था कि जवानों के चेहरों ने सब बता दिया और उन्हें प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें नक्सली कहा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती भी दी थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री उनसे किसी भी समय और किसी भी जगह पर बहस कर सकते हैं। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा है, जैसे सवालों पर चर्चा करने की बात कही थी।

Kiran Singh Deo: नक्सलवाद के मुद्दे पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने

प्रधानमंत्री के बस्तर दौरे के बाद नक्सलवाद को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर बीजेपी इसे बस्तर में बदलते हालात और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई से जोड़ रही है, वहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के बयान पर सवाल उठाए हैं। अब किरण सिंहदेव के पलटवार के बाद यह मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में आ गया है। बस्तर में नक्सलवाद, जवानों की भूमिका और केंद्र सरकार के दावों को लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।