11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Election 2024: भाजपा-कांग्रेस ने लगाया इन आठ नेताओं पर दांव, जीत पर निर्भर इनका पॉलिटिकल करियर

CG Lok sabha Chunav 2024: रायपुर सीट पर भी वर्तमान मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल की साख दांव पर है। इस सीट पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय कांग्रेस से ताल ठोंक रहे हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 25 Apr 2024, 11:07 AM IST

CG Election 2024

CG Lok Sabha Phase 2 Election 2024: प्रथम चरण के मतदान होने के बाद दोनों ही पार्टी भाजपा-कांग्रेस ने दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव के लिए पूरी ताकत लगा दी है। हालांकि दूसरे चरण का प्रचार बुधवार की शाम को थम गया। आखिरी दिन दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने दूसरे चरण के लिए तीन राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद सीटों पर ताबड़ तोड़ सभाएं की। दूसरे चरण और तीसरे चरण की सीटों पर आठ दिग्गजों का राजनीतिक भाग्य दांव पर लगा हुआ है। इसमें पूर्व मुयमंत्री से लेकर वर्तमान सांसद, मंत्री और पूर्व मंत्रियों और विधायक शामिल हैं। एक-दो सीटों पर दोनों ही पार्टी के दिग्गज आमने-सामने हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम साय का राहुल ब्रिगेड पर हमला – हार की हताशा से आंय-बांय बोल रहे हैं कांग्रेसी

ये चुनाव तय करेगा राजनीतिक भविष्य

दूसरे चरण के लिए चुनाव होने वाली सीट में राजनांदगांव में कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव मैदान में है। यहां भाजपा से वर्तमान सांसद संतोष चुनाव प्रत्याशी है। इस सीट पर दोनों की साख दांव पर लगी हुई है। इसी तरह से महासमुंद सीट पर कांग्रेस से पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद ताम्रध्वज साहू भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। रूप कुमारी चौधरी भी पूर्व विधायक थी। लेकिन इस सीट पर सबसे ज्यादा पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू की साख दांव पर है। इसी तरह तीसरे चरण के होने वाले चुनाव में कोरबा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय और कांग्रेस से ज्योत्स्ना महंत आमने सामने हैं। सरोज पांडेय भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। साथ ही वे पहले लोकसभा और राज्यसभा के सांसद भी रह चुके है। इसी तरह ज्योत्स्ना महंत वर्तमान में सांसद है।

इसलिए यह सीट सबसे ज्यादा हाईप्रोफाइल है। दोनों की साख दांव पर लगी हुई है। दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल है। वे वर्तमान सांसद है। उनके सामने कांग्रेस से राजेंद्र साहू चुनाव मैदान है। लेकिन यहां विजय बघेल की साख दांव पर है। इसी तरह जांजगीर चांपा से कांग्रेस से पूर्व मंत्री शिव डहरिया चुनाव मैदान में है। यहां भाजपा से कमलेश जांगड़े चुनाव मैदान में है। लेकिन यहां शिव डहरिया की राजनीतिक साख दांव पर लगी है। इसी तरह सरगुजा सीट से भाजपा से चिंतामणि महाराज प्रत्याशी है। इनका मुकाबला कांग्रेस की शशि सिंह से है। लेकिन यहां चिंतामणि की साख दांव पर है, क्योंकि वे पूर्व विधायक है। साथ ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए है। इसी तरह रायपुर सीट पर भी वर्तमान मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल की साख दांव पर है। इस सीट पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय कांग्रेस से ताल ठोंक रहे हैं।

जातिगत समीकरण साधने में लगे दोनों दल

दूसरे और तीसरे चरण के लिए प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों पर दोनों ही पार्टी अब आखिरी समय पर जातीय समीकरण को साधने में ज्यादा जोर दे रहे हैं। क्योंकि दोनों ही पार्टियों ने सभी 10 सीटों पर जातीय समीकरण का संतुलन बिठाते हुए दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें: NEET Exam Alert: परीक्षा देने जा रहें हैं तो चप्पल पहनें, जूते वालों को घुसने नहीं दिया जाएगा

युवा और महिला वोटर्स पर फोकस

दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा युवा और महिला वोटर्स पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्योंकि प्रदेश में युवा वोटर 18 से 40 साल तक वोटर्स की संया 1 करोड़ से अधिक है। इसी तरह सभी 10 सीटों में महिला वोटर्स की संया भी पुरुष वोटरों से अधिक है। इनकी संया भी पुरुष वोटर्स की संया से एक लाख से अधिक हैं। वैसे ही पुरुष की तुलना में महिला वोटर्स का वोट प्रतिशत हमेशा ज्यादा रहा है।