11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ के असर से गिरेगा पारा

Western Disturbance : मध्यप्रदेश में गुलाबी ठंडी का दौर शुरू, न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री नीचे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 11 Nov 2026, 7:56 AM IST

temperatures to drop in mp due to the impact of a western disturbance

एमपी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से गिरेगा पारा AI Image-(ChatGpt)

Western Disturbance : मध्यप्रदेश में मौसम अब धीरे-धीरे तेज सर्दी की ओर बढऩे लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा का रुख बदल रहा है, आगे उत्तरी हवाएं प्रभावी होंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट आएगी। इस समय भी एक पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो रहा है। इसके चलते तापमान में और 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है और रात में सर्दी बढ़ सकती है। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के मुताबिक, अगले 4 दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में कम से कम 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। दिवाली पर पटाखों के कारण प्रदेश भर में एक्यूआई भी बढ़ा है जिसका मौसम पर असर साफ देखा जा रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल मौसम को पूरी तरह बदलने वाला कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि अभी मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। उत्तरी हिस्से में एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। आने वाले दिनों में गिरावट का ट्रेंड बना रहेगा।

दिन और रात के तापमान के बीच अंतर

मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए आने वाले दिनों में भी दिन और रात के तापमान के बीच अंतर बढ़ सकता है। दिन में धूप खिलने से मौसम सामान्य बना रहेगा, जबकि सूरज ढलने के बाद तापमान में गिरावट के चलते ठंडक महसूस होगी। सुबह के समय भी हल्की सर्द हवा लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत का अहसास कराने लगेंगी।

एक्यूआई बढ़ा तो मौसम भी बदला

मध्यप्रदेश के करीब डेढ दर्जन शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे आ गिरा है। राजधानी में तो प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ज्यादा सर्दी है। मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट हो गई। अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा। प्रदेश के अमरकंटक और करौंदी में पारा 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। दिवाली के बाद प्रदेश भर में एक्यूआई भी बढ़ा है। इसके असर से रात 8 बजे के बाद ही धुंध छा रही है। सुबह हल्का कोहरा छा रहा है।