Vande Bharat : भोपाल और आसपास के महानगरीय स्टेशनों से गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेन की स्पीड जल्द ही 130 से बढ़कर 160 किलोमीटर प्रति घंटा होने जा रही है। इसके अलावा राजधानी, शताब्दी जैसी सुपरफास्ट ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ जाएगी। भोपाल रेल मंडल के 530 किलोमीटर रूट एरिया में आए दिन मवेशियों के ट्रेन से टकराने एवं मानव रन ओवर की घटनाएं रोकने के लिए रेलवे की जमीन पर सुरक्षा सीमा बनाने का प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।