
कोलंबिया: दस मिनट में 12 मंजिली इमारत चढ़ा 'रूस का स्पाइडरमैन' , छत पर पहुंचते ही गिरफ्तार
मॉस्को। कोलंबिया में एक शख्स ने ऐसा करनामा किया जिसे देखने वाले हैरान रह गए। दरअसल वो आदमी 12 मंजिली इमारत पर स्पाइडरमैन की तरह चढ़ गया। आपको बता दें कि यह शख्स वहां 'रूस के स्पाइडरमैन' नाम से लोकप्रिय है। लेकिन उसने ये स्टंट बिना किसी पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के किया था, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
सिर्फ 10 मिनट में 12 मंजिली इमारत की छत पर स्पाइडरमैन
मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 25 वर्षीय पावेल गोगुलान को मेलेलिन की इस इमारत पर चढ़ने में सिर्फ 10 मिनट लगे। सोमवार को इस इमारत पर चढंने से पहले इस शख्स ने पिछले एक हफ्ते से इसकी तैयारी शुरू कर दी थी।
10 महीनों के दक्षिण अमरीकी दौरे पर किए कई चैलेंज पूरे
आपको बता दें यह दूसरा मौका है, जब उसने कोलंबिया के ही किसी इमारत की चढ़ाई की है। उसने अपने इस स्टंट का अनुभव एक समाचार एजेंसी के साथ साझा किय। पावेल ने मीडिया को बताया, 'यह बहुत अच्छा अनुभव था और काफी आसानी से हो गया।' बताया जा रहा है कि इससे पहले 10 महीनों के दक्षिण अमरीकी दौरे के दौरान पराग्वे, बोलीविया, पेरू और इक्वाडोर में क्लाइंबिंग चैलेंज स्वीकार किया।
छत पर पहुंचते ही गिरफ्तार
कोलंबिया से रवाना होने से पहले रूस के स्पाइडरमैन ने लगभग 177 फीट ऊंची इस इमारत पर बाहरी ओर से चढ़ने का फैसला किया था। पावेल ने बताया कि वह जैसे ही इमारत की छत पर पहुंचा, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका और गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें स्थानीय अभियोजक कार्यालय में पेश किया गया।
735 फीट चढ़ने का है रिकॉर्ड
गौरतलब है है कि पावेल अब तक 735 फीट की अधिकतम ऊंचाई पर चढ़ चुका है। उसने ये रिकॉर्ड न्यूयॉर्क स्थित एक निर्माणाधीन भवन में बनाया था। इसके अलावा उसने लगभग 50 देशों के 200 इमारतों पर चढंने का कारनामा किया है। इकोलंबिया: दस मिनट में 12 मंजिली इमारत चढ़ा 'रूस का स्पाइडरमैन' , छत पर पहुंचते ही गिरफ्तारस पर पावेल का कहना है कि उसका लक्ष्य एक दिन दुबई स्थित 2,716 फीट ऊंची गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा पर चढ़ना है।
Published on:
11 Sep 2018, 12:30 PM IST
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.