scriptट्रंप ने इंडोनेशिया में आई त्रासदी पर शोक प्रकट किया, कहा- अमरीका मदद को तैयार | Trump condoled the people killed in Indonesia | Patrika News
अमरीका

ट्रंप ने इंडोनेशिया में आई त्रासदी पर शोक प्रकट किया, कहा- अमरीका मदद को तैयार

जावा और सुमात्रा के मध्य स्थित सुन्डा जलसंधि क्षेत्र में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण आई सुनामी से 222 लोग मारे गए है

Dec 24, 2018 / 08:22 am

Mohit Saxena

trump

ट्रंप ने इंडोनेशिया में आई त्रासदी पर शोक प्रकट किया, कहा- अमरीका मदद को तैयार

जकार्ता। इंडोनेशिया में आई त्रासदी के कारण हुए जानमाल के नुकसान को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शोक व्यक्त किया है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि इस भयानक तबाही के कारण देश को भारी नुकसान हुआ है। इस प्रलय में 200 से ज्यादा लोगों की मौत और हजारों लोग घायल हो गए हैं। इस दुख की घड़ी में अमरीका इन लोगों के साथ खड़ा है। हम कामना करते हैं कि देश दोबरा से इस अपूर्णीय क्षति से लड़कर खड़ा हो। गौरतलब है कि इंडोनेशिया के पश्चिम में जावा और सुमात्रा के मध्य स्थित सुन्डा जलसंधि क्षेत्र में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण आई सुनामी से 222 लोग मारे गए है। इस हादसे में 843 से अधिक लोग घायल हैं और 28 अन्य लापता हैं।
पांडेगलांग जिला सर्वाधिक पीड़ित

सुनामी से पांडेगलांग जिला सबसे बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के दक्षिण पश्चिम में स्थित लोकप्रिय तट और उजुंग कुलोंग राष्ट्रीय उद्यान भी सुनामी के सबसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रशासन ने आशंका जताई है कि ज्वालामुखी फटने से और समुद्र के नीचे चट्टानें खिसकने के कारण समुद्र की लहरें ऊंची उठी और उसने सुनामी का रूप ले लिया। इंडोनेशिया के मौसम और भूगोल एजेंसी ने मीडिया को बताया कि सुनामी का कारण अनाक क्राकातोआ ज्वालामुखी फटना है। एक अनुमान के अनुसार ज्वालामुखी फटने से समुद्र के नीचे चट्टानों की परत खिसक गई,जिसके परिणामस्वरूप सुनामी आई है।

Home / world / America / ट्रंप ने इंडोनेशिया में आई त्रासदी पर शोक प्रकट किया, कहा- अमरीका मदद को तैयार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो