शुक्रवार को यूनाइटेड एयरलाइंस ने इस बात की घोषणा की। एयरलाइंस ने 9 से 13 नवंबर तक सफर करने वाले अपने यात्रियों को 18 नवंबर या उससे पहले टिकट दोबारा बुक करने के लिए कहा है। हालांकि इसके लिए यात्रियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली में होते गंभीर प्रदूषण की वजह से हमारे यात्रियों और फ्लाइट्स पर असर पड़ रहा है, इसलिए दिल्ली जाने वाली सभी फ्लाइटों को कुछ दिन के लिए रद्द किया जा रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली में पॉल्यूशन और धुंध की वजह से बीते दिनों ट्रेन और फ्लाइटों पर इसका बुरा असर बड़ा था। रेल यातायात और हवाई यातायात में देरी हो रही थी। साथ ही स्वास्थ्य के मामले में भी दिल्ली की हवा काफी जहरीली हो चुकी है।
आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले 7 नवंबर से जहरीला स्मॉग बना हुआ है। इससे विजिबिलिटी कम हुई है, वहीं लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इसे पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी बताया है। वहीं दिल्ली एनसीआर में सभी स्कूलों को भी बंद कर दिया था। इसके अलावा दिल्ली में ऑड-इवन लागू करने को लेकर भी जंग चल रही है। ये जंग दिल्ली सरकार और एनजीटी के बीच जारी है। दिल्ली सरकार ने अब ऑड-इवन के फैसले को वापस ले लिया है। इससे पहले एनजीटी ने ऑड-इवन में टू-व्हीलर और महिलाओं को छूट न देने का आदेश दिया था।