कुछ ही घंटे पहले हसल ने ट्वीट किया था, “मजबूत दुश्मन होना एक आशीर्वाद है।”रैप सर्किट का लंबा सफर तय कर चुके 33 वर्षीय रैपर ने प्रसिद्धि पाने के लिए काफी संघर्ष किया। उनके “विक्ट्री लैप” को सर्वश्रेष्ठ रैप एल्बम के लिए नामांकित किया गया था। यह उनका पहला औपचारिक एल्बम था। अधिकारियों ने कहा कि हसल कुशल और सम्मानित रैपर थे, जिन्होंने इस साल अपने प्रमुख-लेबल डेब्यू के लिए ग्रैमी नामांकन अर्जित किया था। दक्षिण लॉस एंजेलिस में उनका बहुत सम्मान था। वह 33 साल के थे।
लॉस एंजेलिस क्राइसिस रिस्पॉन्स टीम ने रविवार को कहा कि हमने एक महान संगीतकार को खो दिया। हसल के परिवार को सभी तरह की मदद की पेशकश की गई है। क्राइसिस रिस्पॉन्स टीम ने कहा, “हमारी प्रार्थना उनके और उन सभी लोगों के साथ है जो निप्सी हसल को जानते और प्यार करते थे।” रात होते ही पुलिस लाइंस के पीछे प्रशंसकों और निवासियों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने गवाहों से इस घटना के वीडियो मांगे हैं। पुलिस लेफ्टिनेंट क्रिस रामिरेज़ ने कहा कि हो सकता है कि किसी फुटेज में यह घटना पकड़ में आई हो।