scriptब्राजील की चार जेलों में लगातार दूसरे दिन भड़की हिंसा, अब तक 57 कैदियों की मौत | Violence continues for four consecutive days in Brazil jail | Patrika News
अमरीका

ब्राजील की चार जेलों में लगातार दूसरे दिन भड़की हिंसा, अब तक 57 कैदियों की मौत

सोमवार को कैदियों के बीच हुई झड़प में 42 लोग मारे गए
जेलों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए
कैदियों की संख्या के मामले में ब्राजील विश्व में तीसरे स्थान पर

नई दिल्लीMay 28, 2019 / 03:16 pm

Mohit Saxena

Brazil jail riots

रियो डि जेनेरियो। उत्तरी ब्राजील की चार जेलों में बीते दो दिनों में हुई हिंसा में 57 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार सोमवार को कैदियों के बीच हुई झड़प में 42 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी। यह हिंसा एमेजोनस राज्य की राजधानी मनौस की चार जेलों में हुई। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें 27 कैदी मनौस के एंटोनियो ट्रिंडेड पैनल इंस्टीट्यूट (जेल) के थे। फेडरल सरकार ने कहा है कि जेलों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इसमें 15 कैदी गैंगवार में मारे गए।

टोक्यो: बस स्टॉप पर खड़े बच्चों पर चाकूओं से हमला, दो की मौत, 17 घायल

कैदियों की तादाद लगभग दोगुनी

कैदियों की संख्या के मामले में ब्राजील विश्व में तीसरे नंबर पर है। यहां पर जून 2016 में 7 लाख 26 हजार 712 कैदी मौजूद थे। इस तरह से देखा जाए तो जेल की क्षमता के लिहाज से कैदियों की संख्या दोगुनी है। कैदियों के बीच यहां पर गैंगवार होती रहती है। जनवरी 2017 में जेल में कैदियों ने विद्रोह कर दिया था। इसके कारण 56 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले उत्तर पूर्वी शहर रेसिफ की जेल से 100 से ज्यादा कैदी फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / America / ब्राजील की चार जेलों में लगातार दूसरे दिन भड़की हिंसा, अब तक 57 कैदियों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो