देर रात तक चला डांडिया नृत्य का प्रोग्राम नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा अर्चना और गीत संगीत आदि के द्वारा देवी को प्रसन्न करने का सिलसिला चलता रहता है। इसी क्रम में अमेठी में कशौधन समाज द्वारा आयोजित डांडिया एवं गरबा का कार्यक्रम कर देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा शक्ति की कामना करते हुए महिलाओं ने देर रात तक भक्तिमय होकर जमकर डांडिया खनकाते हुए नृत्य किया।
यह महिला सश्कितकरण का युग इस कार्यक्रम के सुअवसर पर महिलाओं ने अपने को संगठित होकर शक्तिशाली दिखाने का प्रयास किया। यहां मौजूद महिलाओं का कहना है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकती हैं। अब हम लोग अबला नहीं है। यह नारी सशक्तिकरण का युग है। इसके साथ ही कुछ महिलाओं ने पुरुषों से भी अपील की कि वे अपने कदम से कदम मिलाकर अपनी पत्नियों के साथ चलें। उनका सहयोग करें जिससे वे चारदीवारी से बाहर निकल कर अपने को मजबूत कर सकें। इस कार्यक्रम को प्रारंभ करने वाली महिला ने बताया कि वह जब आज तीन साल पहले इसकी शुरुआत की थीं, तो उनको यह नहीं पता था कि मेरे द्वारा रोपा गया यह छोटा पौधा एक दिन विशाल पेड़ बन जायेगा।