scriptग्रीन जोन में भी पहुंचा कोरोना, डीएम ने कहा यहां बढ़ाएंगे सख्ती | first covid-19 patient found in green zone amethi | Patrika News
अमेठी

ग्रीन जोन में भी पहुंचा कोरोना, डीएम ने कहा यहां बढ़ाएंगे सख्ती

– ग्रीन जोन में भी पहुंचा कोरोना वायरस
– अजमेर से लौटी महिला में संक्रमण की पुष्टि

अमेठीMay 05, 2020 / 09:52 pm

Karishma Lalwani

covid-19

ग्रीन जोन में भी पहुंचा कोरोना, डीएम ने कहा यहां बढ़ाएंगे सख्ती,ग्रीन जोन में भी पहुंचा कोरोना, डीएम ने कहा यहां बढ़ाएंगे सख्ती

अमेठी. ग्रीन जोन (Green Zone) में शामिल अमेठी में मंगलवार को कोरोना वायरस का पहला मरीज मिला। जिले में कोविड-19 का पहला मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि पांच दिन पहले एक महिला अजमेर से अमेठी आई थी जिसे मुसाफिरखाना में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। महिला की जांच के लिए सैेंपल भेजे गए तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला को सुल्तानपुर के कुड़वार में बने आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया।
बढ़ेगी सख्ती

डीएम ने बताया कि एक मई को अजमेर से 28 लोग अमेठी पहुंचे थे। ये सभी लोग बस से आए थे। अमेठी पहुंचने के बाद सभी को मुसाफिरखाना के एएच इंटर कॉलेज में क्वारंटाइन किया गया। सबके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। मंगलवार को आठ लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें से सात की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि एक महिला की रिपोर्ट पॉ़जिटिव पाई गई। महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद उसे सुल्तानपुर के एल वन आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया गया है। यहां महिला 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहेगी। डीएम ने कहा कि अब जब जिले में कोरोना का पहला केस सामने आया है, तो यहां सख्ती बढ़ाई जाएगी। अमेठी में धारा 144 लागू है। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच से ज्यादा लोगों के होने पर अनुमति नहीं है।

Home / Amethi / ग्रीन जोन में भी पहुंचा कोरोना, डीएम ने कहा यहां बढ़ाएंगे सख्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो