scriptटिकट पॉलिटिक्स में फंसे बड़े नाम, बृजभूषण सिंह, वीके सिंह और वरुण गांधी पर सस्पेंस, जानें क्या होगा मां-बेटे का भविष्य | suspense on these 5 hot seats of UP in lok sabha election 2024 | Patrika News
अमेठी

टिकट पॉलिटिक्स में फंसे बड़े नाम, बृजभूषण सिंह, वीके सिंह और वरुण गांधी पर सस्पेंस, जानें क्या होगा मां-बेटे का भविष्य

राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर अभी सस्पेंस बरकरार है। किसी बड़े नेता ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। यूपी के लिए कांग्रेस ने अभी किसी सीट पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा नहीं की है। बीजेपी में अंदरूनी टशन देखने को मिल रहा है। वरुण गांधी की सीट पीलीभीत और सुल्तानपुर से मेनका गांधी के नाम को लेकर बड़ा सस्पेंस बना हुआ है।

अमेठीMar 21, 2024 / 12:34 pm

Vikash Singh

vk_singh_dimple_and_brijbhushan.jpg

राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर अभी सस्पेंस बरकरार है।

पॉलिटिकल वर्ल्ड में एक किस्सा बेहद ही मशहूर है कि ‘दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है’ इस किस्से को पुख्ता तौर पर प्रमाणित करती हैं प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें। जो देश में सबसे अधिक है।
पहले चरण में 8 सीटों पर वोटिंग होनी है। बुधवार से नामांकन का दौर भी शुरू हो गया। लेकिन, पहले दिन किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। सभी की निगाहें यूपी के उन हॉट सीटों पर हैं जिनपर अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं हुए हैं। जो मौजूदा सांसद हैं वो बड़े नाम हैं। उनका पत्ता कटता है या वह एक बार फिर से पार्टी हाई कमान का भरोसा जीतेंगे यह देखना अभी बाकी है।
आइए एक-एक करके उन सीटों के सियासी समीकरण को जानते हैं…

राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर अभी सस्पेंस बरकरार है। किसी बड़े नेता ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। यूपी के लिए कांग्रेस ने अभी किसी सीट पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा नहीं की है। बीजेपी में अंदरूनी टशन देखने को मिल रहा है। वरुण गांधी की सीट पीलीभीत और सुल्तानपुर से मेनका गांधी के नाम को लेकर बड़ा सस्पेंस बना हुआ है।

priyanka_rahul.jpg

अमेठी में राहुल गांधी फिर से घर वापसी करेंगे या प्रियंका गांधी अमेठी की विरासत संभालने का जिम्मा अपने कंधों पर उठाएंगी? सोनिया गांधी रायबरेली से फिर से लड़ेंगी? अखिलेश यादव नेशनल पॉलिटिक्स में इंटरेस्ट लेते हुए संसद पहुंचने के लिए तैयार हैं? वरुण गांधी का पीलीभीत से और उनकी मां मेनका गांधी का सुल्तानपुर से टिकट मिलेगा या कटेगा। कौन बनेगा सुल्तानपुर का ‘सुल्तान’ ? मैनपुरी से क्या डिंपल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी अपर्णा यादव? जनरल वीके सिंह की सीट गाजियाबाद से भी स्थिति अभी क्लियर नहीं है। इन्हीं सब सवालों के गुत्थियां अभी नहीं सुलझी हैं।
बीजेपी से टिकट नहीं तो क्या पीलीभीत से अपने दम पर ताल ठोकेंगे वरुण गांधी?
यूपी के पॉलिटिकल दांव पेंच को समझने के लिए सबसे पहले शुरुआत करते हैं वरुण गांधी के पीलीभीत सीट से। वरुण पढ़े लिखे और मुखर सांसद हैं। वह कई मौकों पर पार्टी लाइन से हटकर बयान देते हुए दिखाई देते हैं। सरकार के पॉलिसी की आलोचना भी अपने अंदाज में बड़ी प्रमुखता से करते हैं। इनका नाम अभी पीलीभीत सीट से फाइनल नहीं है। पार्टी में सूत्रों के मुताबिक इस बार वरुण का टिकट कट सकता है।

वरुण के प्रतिनिधि ने उनके नॉमिनेशन के लिए पर्चा का 4 सेट खरीदा है। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि टिकट कटने की स्थिति में वह निर्दलीय लोकसभा चुनाव के मैदान में ताल ठोकेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सपा की बैठक में वरुण के नाम की चर्चा भी हुई। अखिलेश से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया।
varaun_gandhi_iamges.jpg

मां मेनका गांधी के टिकट पर भी लटकी तलवार

पार्टी में सूत्रों के मुताबिक मेनका गांधी ने हाई कमान के सामने शर्त रखी है कि पहले वरुण के नाम पर मुहर लगाई जाए उसके बाद वह चुनाव लड़ने के फैसले पर अपना स्टैंड क्लियर करेंगी। पार्टी अगर दोनों में से एक को टिकट देना चाहती है तो वह वरुण को टिकट दे। मेनका के टिकट कटने की स्थिति में यहां से सपा के बागी विधायक पवन पांडेय चुनाव लड़ सकते हैं। विवादों से चोली दामन का नाता रखने वाले बृजभूषण शरण सिंह का भी टिकट कट सकता है उनकी जगह पर उनके बेटे या पत्नी को टिकट मिल सकता है।
यह भी पढ़ें

मेनका गांधी या प्रेम शुक्ला कौन बनेगा सुल्तानपुर का ‘सुल्तान’? मां-बेटे के नाम पर लटकी तलवार


24 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना बीजेपी के लिए टेढ़ी खीर
यूपी की 80 में से 51 सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशी की घोषणा कर दिया है। अभी 24 सीटों पर घोषणा होना बाकी है। सुत्रों के मुताबिक इन सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा करना बीजेपी के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह के नाम पर सस्पेंस बरकरार है। मौजूदा समय में इस सीट से कई कद्दावर नेता टिकट की रेस में हैं।

menka_gandhi_and_vk_singh.jpg

विपक्ष के दावों में नहीं दिख रहा दम, बड़े चेहरे मैदान में दूर-दूर तक नहीं
यूपी के चुनावी रण से विपक्ष गठबंधन से कोई बड़ा चेहरा मैदान में ताल नहीं ठोंक रहा है। चुनावी जनसभा से जनता को आकर्षित करने वाले नामों की कमी है। साफ-साफ कहें तो मैदान में दूर-दूर तक नहीं हैं। उदाहरण के लिए रायबरेली सीट को लेते हैं। सोनिया गांधी पहले ही राज्य सभा का रास्ता चुन चुकी हैं।

उनके अनुपस्थिति में इस सीट की बागडोर राहुल या प्रियंका किसके हाथ में होगी। इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है। यूपी में पहले दौर के लिए नामांकन शुरू हो चुका है। लेकिन, कांग्रेस ने किसी भी कैंडिडेट्स की घोषणा नहीं की है। यहां तक की घरेलू सीट अमेठी और रायबरेली से भी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है।
vipaksh_party_akhilesh_yadav.jpg

कन्नौज से एक बार फिर मैदान में होंगे अखिलेश?
सपा यूपी को लेकर 4 लिस्ट जारी कर चुकी है। लेकिन यह तय नहीं हो पाया है कि पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे या नहीं। पार्टी ने सभी मजबूत सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। अखिलेश के आजमगढ़ से चुनाव में उतरने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन, उन्होंने धर्मेंद्र यादव के नाम की घोषणा कर दी। अब मजबूत सीटों में कन्नौज की सीट बची है। पिछली बार डिंपल यादव यहां से चुनाव हार गई थीं। अब देखना बाकी है कि क्या अपने दम पर उस सीट को सपा के झोली में फिर से वापस ला पाते हैं।

देवरानी-जेठानी होंगी आमने-सामने?
‘डिंपल से मुकाबला करेंगी अपर्णा?’ सियासत के मैदान में यह पॉलिटिकल कीवर्ड ट्रेंड कर रहा है

मैनपुरी सीट पर अपर्णा यादव के डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने के कयास हैं। दूसरी तरफ रामपुर में भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद की यहां पहले चरण में ही वोटिंग होनी है। नगीना सीट से चंद्रशेखर आजाद भी चर्चा जारी है। अभी तक आपने यूपी के पॉलिटिकल शाह-मात के खेल को पढ़ा।


dimple_and_aparna_.jpg

यूपी की राजनीति इंडियन पॉलिटिक्स का न्यूक्लियस पॉइंट है। बीजेपी ने जहां क्लीन स्वीप की तैयारी की है वहीँ विपक्ष सत्तारूढ़ दल के रथ को रोकने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। बहरहाल, किसके सर यूपी का ताज सजेगा और कौन विपक्ष में बैठेगा यह तो 3 जून को रिजल्ट के बाद पता चल ही जाएगा।

Home / Amethi / टिकट पॉलिटिक्स में फंसे बड़े नाम, बृजभूषण सिंह, वीके सिंह और वरुण गांधी पर सस्पेंस, जानें क्या होगा मां-बेटे का भविष्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो