scriptचुनावी रंजिश में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, आधा दर्जन से ज्यादा हुए घायल | Many injured in political fight in Amethi | Patrika News
अमेठी

चुनावी रंजिश में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, आधा दर्जन से ज्यादा हुए घायल

चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जम कर मार पीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हो गए।

अमेठीJun 04, 2021 / 07:03 pm

Abhishek Gupta

Fight

Fight

अमेठी. चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जम कर मार पीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों इलाज अमेठी सीएचसी में चल रहा है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली के घाघूघार किठावर रोड पर नान भइया तिवारी की चाय की दुकान पर मामूली विवाद को लेकर गांव के विवेक मिश्र से कहा सुनी होने लगी।विवाद इतना बढ़ा की मारपीट दोनो में होने लगी।हल्ला गोहार सुनने दोनो पक्षों की लोग आ धमके और एक दूसरे से जम कर लाठी डंडे से मारपीट हुई।जिसमे एक पक्ष से सौरभ,नान भइया,उत्तम,सोनू और दूसरे पक्ष से विवेक, अशोक, अमन,सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।घायलों को इलाज हेतु अमेठी सी एच सी लाया गया जहां दो तीन लोगों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया।घटना में अशोक, उत्तम, विवेक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
राजनीतिक विरोध बना झगड़े की जड़-
सौरभ तिवारी और अशोक मिश्रा की राजनीतिक लड़ाई पहले से चल रही थी। इसके पहले भी कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने हो चुके थे। इसके पूर्व सौरभ तिवारी की मां ग्राम प्रधान थी, जिसमें अशोक मिश्रा चुनाव हार गए थे। इस बार आरक्षण के चलते सीट बैकवर्ड हो गई जिसमें दोनों बच्चों ने अपने-अपने बैकवर्ड कैंडिडेट को सपोर्ट किया। इस बार अशोक मिश्रा के पक्ष का कैंडिडेट बाजी मारकर चुनाव जीत गया ।राजनीतिक प्रतिद्वंदिता आज मारपीट में परिवर्तित हो गई जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

Home / Amethi / चुनावी रंजिश में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, आधा दर्जन से ज्यादा हुए घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो