script2022 में जीते के दावे पर मंत्री मोहसिन रजा का तंज, मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने देख रहे अखिलेश यादव | Mohsin raza targets akhilesh yadav in Amethi | Patrika News
अमेठी

2022 में जीते के दावे पर मंत्री मोहसिन रजा का तंज, मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने देख रहे अखिलेश यादव

– अखिलेश बोले, यूपी विधानसभा चुनाव में 351 सीटें जीतेगी समाजवादी पार्टी – अमेठी के प्रभारी मंत्री बोले- सपा प्रमुख का 351 सीटें जीतने का दावा मुंगेरी लाल की तरह सपना देखना जैसा

अमेठीMar 16, 2020 / 05:25 pm

Hariom Dwivedi

अखिलेश के दावे पर मोहसिन का तंज, मुंगेरीलाल की तरह सपने देख रहे सपा प्रमुख

अखिलेश के दावे पर मोहसिन का तंज, मुंगेरीलाल की तरह सपने देख रहे सपा प्रमुख

अमेठी. यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 351 सीटें जीतेगी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इस बयान पर अमेठी पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने निशाना साधा है। कहा कि अखिलेश का 351 सीटें जीतने का दावा मुंगेरी लाल के सपने हैं। अब उन्हें सपने नहीं देखना चाहिए। मोहसिन सोमवार को योजना समिति की बैठक लेने अमेठी पहुंचे थे। मोहसिन रजा ने कहा कि मुझे लगता है कि जैसा उन्होंने किया 2017 में जनता ने उन्हें वैसा ही जवाब दे दिया है। अभी भी नहीं लगता वे गंभीर हैं। हारने के बाद वह कमरा बंद कर बैठ गये हैं। और वहीं से ट्विटर-ट्विटर खेल रहे हैं। सपा और कांग्रेस पर उन्होंने ट्विटर पर ही सक्रिय रहने का आरोप लगाया।
रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि यूपी के 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हम 351 सीटें जीतेंगे। अखिलेश ने दावे के साथ कहा कि 2022 में सिर्फ साइकिल ही चलेगी। भाजपा के लोग झूठ फैलाकर 300 से ज्यादा सीट जीत सकते हैं। हम सच के साथ चलकर 350 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

Home / Amethi / 2022 में जीते के दावे पर मंत्री मोहसिन रजा का तंज, मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने देख रहे अखिलेश यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो