scriptप्रियंका ने अमेठी में किया रोड शो, भाई की जीत के लिए मंदिर में टेका माथा | Priyanka gandhi go temple for her brother victory | Patrika News
अमेठी

प्रियंका ने अमेठी में किया रोड शो, भाई की जीत के लिए मंदिर में टेका माथा

भाई राहुल गांधी की अमेठी से जीत के लिए प्रियंका गांधी ने लोक देवता बाबा परवन तिवारी की पूजा अर्चना कर पुजारी से तिलक लगवाकर आशीर्वाद लिया।

अमेठीMay 01, 2019 / 08:40 pm

Neeraj Patel

Priyanka gandhi go temple for her brother victory

प्रियंका ने अमेठी मे किया रोड शो, भाई की जीत के लिए मंदिर मे टेका माथा

अमेठी. दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार से अमेठी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दौरे के अंतिम दिन रायबरेली में जगह-जगह पब्लिक से भेंट करती हुई अमेठी पहुंची। जहां भाई राहुल गांधी की अमेठी से जीत के लिए उन्होंने लोक देवता बाबा परवन तिवारी की पूजा अर्चना कर पुजारी से तिलक लगवाकर आशीर्वाद लिया। वहीं प्रियंका गांधी शाम 6:30 बजे से अमेठी मे एक किलोमीटर का रोड शो भी किया जिसमें हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बोले युवा: निश्चिंत रहियेगा बहुत अच्छे वोट से आप जीतेगी

यहां से प्रियंका गांधी गौरीगंज स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर पहुंची, कुछ देर यहां वर्कर्स के साथ मीटिंग किया और सभी के पेंच कसे। यहां से निकल कर वो गौरीगंज विधानसभा के पण्डरी गांव के लिए रवाना हुई। रास्ते में बड़ी संख्या मे खड़े लोगों को देख प्रियंका का काफिला रुक जाता है। वो गाड़ी से उतर लोगों के पास जाती हैं। ओंकार नाम के व्यक्ति की दुकान के पास वो लोगों से बात करती रहती हैं कि इतने में एक महिला उनके लिए प्लेट में समोसे आदि लेकर आती है। प्रियंका समोसे खाकर पानी पीती हैं। तभी वहां खड़े कुछ युवा प्रियंका से कहते हैं बहुत प्यार है यहां जनता में आपके लिए। बहुत अच्छे वोट से आप जीतेगी ये निश्चिंत रहियेगा।

शाम को अमेठी तहसील के पीडब्लूडी आफिस से इंटर नेशनल होटल तक प्रियंका ने एक किलोमीटर लम्बा रोड शो किया। प्रियंका ने अमेठी के गांधी चौराहे पर पिता स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रोड शो ख़त्म करके प्रियंका मुंशीगंज गेस्ट पहुंची हैं यहां वो अमेठी के पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। रात वो यहां से रायबरेली के भूएमऊ गेस्ट हाउस जाएगी और गुरुवार को रायबरेली मे मां सोनिया गांधी के लिए रोड शो करेंगी।

हमारे कार्यकर्ताओ पर रेड हो रही, भाजपा वालों को कुछ नही कहा जा रहा

उधर अमेठी मे मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आज पहली बार नही 1999 मे माता जी को चुनाव लड़ाने आई थी तब भी माहौल खराब था अमेठी का। उन्होंने कहा खराब माने उन्होंने ज़ोर बहुत लगाया था सोंच रहे हम जीत जाएं, वही आज भी है सोचते हैं हम जीतेंगे। प्रियंका ने स्मृति का नाम लिए बग़ैर उन पर आरोप लगाया के पैसे बटवा रहे प्रधानों में, उल्टी सीधी बातें कर रहे, जनता का अपमान कर रहे, कही जाकर जूते बांट रहे लेकिन यहां अमेठी की जनता बहुत सक्षम है। सब जानते हैं यहां कौन चाहता है इनको, कौन मुंह दिखाकर चला जाता है।

प्रियंका ने कहा प्रधानो को प्रताड़ित करना उनको घूस देने की कोशिश करना। ये ग़लत प्रचार अमेठी मे नही चलेगा। प्रियंका ने ये भी कहा मैने सुना काफी भाजपा के लोग अलग-अलग प्रदेशो से यहां आ रहे हैं प्रचार करने के लिए प्रशासन उस पर कुछ एक्शन नहीं ले रहा। हमारे कार्यकर्ता पर रेड हो रही, कभी उनकी चुनाव सामग्री है वो ली जा रही। और भाजपा वालों को कुछ नहीं कहा जा रहा।

Home / Amethi / प्रियंका ने अमेठी में किया रोड शो, भाई की जीत के लिए मंदिर में टेका माथा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो