scriptप्रियंका ने मजबूत की रिश्तों की डोर, लोगों ने कहा ‘कांग्रेस गई गांव-गांव, कौआ बोले कांव-कांव’ | priyanka gandhi in amethi people raise this slogan | Patrika News
अमेठी

प्रियंका ने मजबूत की रिश्तों की डोर, लोगों ने कहा ‘कांग्रेस गई गांव-गांव, कौआ बोले कांव-कांव’

– प्रियंका गांधी ने अमेठी की जनता से की मुलाकात
– लोगों से जाना उनका हाल
– लगे कांग्रेस गई गांव-गांव, कौआ बोले कांव-कांव के नारे

अमेठीApr 24, 2019 / 05:44 pm

Karishma Lalwani

priyanka gandhi

प्रियंका ने मजबूत की रिश्तों की डोर, लोगों ने कहा ‘कांग्रेस गई गांव-गांव, कौआ बोले कांव-कांव’

अमेठी. मंगलवार को प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची। यहां उन्होंने गांव और गली मे घूमकर गांधी परिवार से अमेठी की जनता के बीच रिश्तों की डोर मजबूत की। इस बीच प्रियंका गांधी के कई रूप देखने को मिले। एक बच्चे का ख्याल रखा। महिलाओं के बीच पहुंचकर उनके भी दर्द को समझने की कोशिश की। गांव की युवतियों के साथ प्रियंका ने सेल्फी खिंचवाई। लोगों से भाई को जिताने का समर्थन मांगा।
रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस से निकलकर प्रियंका गांधी मंगलवार को अमेठी में थीं। उन्होंने यहां सलोन विधानसभा के डीह कस्बा स्थित मोहनलाल गुप्ता की दुकान पर अपनी चौपाल लगाई तो भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान ‘कांग्रेस गई गांव-गांव, कौआ बोले कांव-कांव’ के नारे भी लगे।
यूपी की जनता भाजपा सरकार से दुखी

प्रियंका ने कहा कि अब तक तीन चरणों के हुए चुनाव में किसान, नौजवान, गरीबों ने और जिसको भी दर्द है, जिसको भी दुःख है उसने अपना मन दिखा दिया है। ये दिखा दिया है कि किस तरफ रुझान जा रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता परेशान है। उन्हें परिवर्तन चाहिए।

Home / Amethi / प्रियंका ने मजबूत की रिश्तों की डोर, लोगों ने कहा ‘कांग्रेस गई गांव-गांव, कौआ बोले कांव-कांव’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो