scriptपीएम मोदी की महिला मंत्री ने राहुल गांधी से कर दिया यह सवाल! बोलीं-अब जनता से आंख में आंख कैसे मिलाएंगे? | When mpcm speaking against youth of UP then why Rahul was silent-Irani | Patrika News
अमेठी

पीएम मोदी की महिला मंत्री ने राहुल गांधी से कर दिया यह सवाल! बोलीं-अब जनता से आंख में आंख कैसे मिलाएंगे?

बोलीं-अब राहुल गांधी अमेठी की जनता से आंख में आंख कैसे मिलाएंगे?
 

अमेठीJan 04, 2019 / 03:47 pm

Ashish Pandey

rahul gandhi

पीएम मोदी की महिला मंत्री ने राहुल गांधी से कर दिया यह सवाल! बोलीं-अब जनता से आंख में आंख कैसे मिलाएंगे?

अमेठी. राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने तगड़ा हमला बोलते हुए कांग्रेसअध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल पूछा कि जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ उत्तर प्रदेश और बिहार के युवाओं के खिलाफ बोल रहे थे तो तब राहुल गांधी चुप क्यों थे? अपने एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने कहा कि अब राहुल गांधी अमेठी की जनता से आंख में आंख कैसे मिलाएंगे?
बयान को लेकर राहुल गांधी से सवाल पूछे गए हैं
2019 में लोकसभा के चुनाव होने वाले है। भाजपा का इस समय फोकस अमेठी और रायबरेली है। इन दोनों सीटों पर भाजपा कांग्रेस को घेरना चाह रही है है। स्मृति ईरानी अमेठी दौरे पर हैं। राहुल गांधी भी शुक्रवार को ही अमेठी आने वाले हैं। राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में दो दिन तक रहेंगे।
वहीं अभी राहुल गांधी अमेठी नहीं पहुंचे हैं, लेकिन उससे पहले ही पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। अमेठी में कई जगहों पर लगे पोस्टरों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान को लेकर राहुल गांधी से सवाल पूछे गए हैं।
बतादें कि एमपी में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि यूपी व बिहार के लोगों के कारण मध्य प्रदेश के स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल पाता। जिस पर काफी बवाल हुआ था। कमलनाथ के बयान पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी आपत्ति जताई थी।
इसी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में कई जगह दीवारों पर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर पर लिखा गया है, सपा के आशीर्वाद से कांग्रेस पार्टी के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश के लोगों को रोजगार से हटाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जवाब दें।
राहुल गांधी के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे के मुताबिक राहुल शुक्रवार दोपहर बाद सीधे हवाई जहाज से फुरसतगंज पहुंचेंगे। इसके बाद सलोन और परशदेपुर होते हुए गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां से अमेठी होते हुए मुंशीगंज स्थित अति विशिष्ट अतिथि गृह पहुंचकर विशिष्टजनों से मुलाकात के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो