अहमदाबाद

46 बच्चों को मिला नया स्पीच प्रोसेसर

Ahmedabad: राज्य सरकार ने सुनने में कठिनाई वाले बच्चों के लिए अहम पहल की है। शहर के सोला सिविल अस्पताल में आयोजित कॉकलियर इम्प्लांट असेसमेंट और फिटिंग कैंप में उन 46 बच्चों को लाभ मिला, जिनकी पहले कॉकलियर इम्प्लांट सर्जरी हो चुकी थी और अब उनके पुराने उपकरण बदलने की आवश्यकता थी।एक ही दिन में […]

less than 1 minute read
सोला सिविल अस्पताल में मरीज व चिकित्सक।

Ahmedabad: राज्य सरकार ने सुनने में कठिनाई वाले बच्चों के लिए अहम पहल की है। शहर के सोला सिविल अस्पताल में आयोजित कॉकलियर इम्प्लांट असेसमेंट और फिटिंग कैंप में उन 46 बच्चों को लाभ मिला, जिनकी पहले कॉकलियर इम्प्लांट सर्जरी हो चुकी थी और अब उनके पुराने उपकरण बदलने की आवश्यकता थी।एक ही दिन में 46 बच्चों को नए एक्सटर्नल स्पीच प्रोसेसर का सफलतापूर्वक फिटिंग और मैपिंग किया गया।

यह उपकरण उन बच्चों के लिए जरूरी है, जिनकी सुनने की क्षमता सामान्य रूप से विकसित नहीं हो पाती और जिन्हें इम्प्लांट के बाद भी ध्वनि को समझने के लिए आधुनिक प्रोसेसर की आवश्यकता होती है।राज्य सरकार ने सभी बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए रहने, खाने और परिवहन की मुफ्त व्यवस्था की।

इस पूरी प्रक्रिया पर लगभग 1.26 करोड़ रुपए का खर्च हुआ, जिसमें महंगे स्पीच प्रोसेसर की आपूर्ति, ऑडियोलॉजी टेस्ट और अभिभावकों को स्पीच थेरपी का मार्गदर्शन शामिल है। सामान्य परिस्थितियों में यह खर्च परिवारों के लिए वहन करना कठिन होता, लेकिन सरकार ने इसे पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया। स्वास्थ्य विभाग और जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज, सोला के संयुक्त प्रयास से यह कार्य किया गया।

Also Read
View All