अहमदाबाद

Ahmedabad: हिप्नोटाइज कर बुजुर्ग महिलाओं को ठगने वाला शातिर गिरफ्तार

Ahmedabad. हिप्नोटाइज करके बुजुर्ग महिलाओं, पुरुषों को ठगने वाले एक शातिर आरोपी को जोन-7 उपायुक्त की लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) टीम ने अहमदाबाद के सरखेज इलाके से पकड़ा है। इसके पास से तीन लाख के सोने के आभूषण बरामद हुए हैं। यह आभूषण उसने इसी प्रकार से ठगी करके ऐंठे थे। जोन-7 एलसीबी टीम ने […]

2 min read

Ahmedabad. हिप्नोटाइज करके बुजुर्ग महिलाओं, पुरुषों को ठगने वाले एक शातिर आरोपी को जोन-7 उपायुक्त की लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) टीम ने अहमदाबाद के सरखेज इलाके से पकड़ा है। इसके पास से तीन लाख के सोने के आभूषण बरामद हुए हैं।

यह आभूषण उसने इसी प्रकार से ठगी करके ऐंठे थे। जोन-7 एलसीबी टीम ने रविवार को बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम करणनाथ पढियार (मदारी) है। यह मूलरूप से गांधीनगर जिले की दहेगाम तहसील के गणेशपुरा मदारीवास का रहने वाला है। फिलहाल अहमदाबाद दस्क्रोई तहसील में नारोल इलाके में पीपलज गांव के मदारीनगर की झुग्गी में रहता है। इसकी उम्र 24 साल ही है। यह ऑटो रिक्शा चलाता है।

खुद को भुवा बताकर जीतता विश्वास

पुलिस के अनुसार शातिर आरोपी खुद को भुवा बताते हुए बुजुर्ग लोगों से बातचीत करता था। मंदिर जाने का रास्ता पूछने के बहाने से राह चलती बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाता था। बातचीत में उनका विश्वास जीतता और फिर हिप्नोटाइज करके बुजुर्ग महिला के शरीर पर जो आभूषण होते थे। उन्हें ले लेता था और फरार हो जाता था।

डेढ़ माह पहले राजकोट में महिला से ठगे आभूषण

आरोपी के पास से बरामद हुए सोने के तीन लाख रुपए कीमत के आभूषणों के बारे में पूछताछ करने पर इसने कबूला कि यह आभूषण उसने राजकोट शहर के गांधीग्राम थाना क्षेत्र से डेढ़ महीने पहले ठगे थे। आरोपी ने राजकोट माधापर चौराहे के पास सुबह करीब सवा नौ बजे एक प्रौढ़ महिला को रोका और उनसे मंदिर का रास्ता पूछा था। फिर बातचीत करते हुए खुद को भुवा बताया और बातों बातों में महिला को हिप्नोटाइज करके उनके हाथ में पहनीं सोने की दो-दो चूडि़यों में से एक-एक चूड़़ी ठग ली थी और फरार हो गया था।

इस संबंध में राजकोट के गांधीग्राम थाने में प्राथमिकी दर्ज है। इसकी गुत्थी पुलिस ने सुलझाने में सफलता पाई है। इस मामले में एक अन्य आरोपी मुकेशनाथ चौहान (मदारी) फरार है। जो इस ठगी के दौरान इसके साथ था।

तीन साल पहले दर्ज हुए हैं दो मामले

जांच में सामने आया कि शातिर आरोपी के विरुद्ध तीन साल पहले वर्ष 2023 में राज्य मेंं दो आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। एक मामला सुरेन्द्रनगर जिले के पाणीशीणा थाने में और दूसरा अहमदाबाद ग्रामीण के असलाली थाने में दर्ज है। यह चोरी और ठगी के मामले हैं।

Published on:
08 Feb 2026 10:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर