अहमदाबाद-बोटाद पैसेन्जर ट्रेन इंजन में लगी आग

अहमदाबाद से बोटाद जा रही पैसेन्जर ट्रेन के इंजन में गुरुवार आग लगी, हालांकि इससे किसी जनहानि के समाचार नहीं हैं। ट्रेन के इंजन में यह आग धंधुका व तागड़ी स्टेशन के बीच सुबह करीब साढ़े दस बजे लगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Dec 2016, 10:53 PM IST
Ahmedabad news
Ahmedabad news
अहमदाबाद. अहमदाबाद से बोटाद जा रही पैसेन्जर ट्रेन के इंजन में गुरुवार आग लगी, हालांकि इससे किसी जनहानि के समाचार नहीं हैं। ट्रेन के इंजन में यह आग धंधुका व तागड़ी स्टेशन के बीच सुबह करीब साढ़े दस बजे लगी।


आग की जानकारी के बाद तुरंत सूचना दी गई। करीब सवा 11 बजे फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची। तागड़ी से एक वाटर टैंक तथा धंधुका से 2 वाटर टैंक घटनास्थल पर पहुंचे। इंजन को अलग रखकर आग बुुझाई गई। पीछे से आ रही ट्रेन के इंजन को लगाकर पहली ट्रेन को धंधुका स्टेशन तक पहुंचाया गया। इसके बाद दोनों ट्रेनों को साथ में बोटाद भेजा गया।
Published on: