अहमदाबाद

Ahmedabad: एमडी ड्रग्स के साथ राजस्थान मूल के दो आरोपी गिरफ्तार

Ahmedabad Police
अहमदाबाद शहर के कृष्णनगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Ahmedabad. शहर के कृष्णनगर पुलिस ने नरोडा-निकोल रोड से दो लोगों को मेफेड्रोन ड्रग्स (एमडी ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से 84 हजार रुपए की एमडी ड्रग्स बरामद की गई।

पकड़े गए आरोपियों में अहमदाबाद में बाकरोल गांव में फर्नीचर की दुकान में काम करने वाला रामपाल बिश्नोई (23) है जो राजस्थान के जोधपुर जिले की मंडोर तहसील के एमनगर गांव का मूल निवासी है। दूसरा आरोपी महेंद्र महेन्द्र बिश्नोई (27) भी बाकरोल में रहकर फर्नीचर की दुकान में काम करता है जो राजस्थान के जोधपुर जिले की ओसिया तहसील के खिन्दाकोर गांव का मूल निवासी है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उन्हें पुख्ता सूचना मिली थी कि नरोडा-निकोल रोड पर सीनियर सिटीजन पार्क के पास दो व्यक्ति हैं जिनके पास एमडी ड्रग्स है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से 28 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोबाइल फोन औ्र एक बाइक भी जब्त की गई।

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर ढाबे पर ली थी डिलिवरी

आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि वे दोनों इस ड्रग्स को जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर एक अज्ञात व्यक्ति के पास से इसे लेकर आए थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की।

Updated on:
24 Mar 2026 10:19 pm
Published on:
24 Mar 2026 10:19 pm