जिला प्रशासन के अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गोधरा. राष्ट्रीय साइकिलिंग यात्रा पर निकली आशा मालवीय का शनिवार को पंचमहाल जिले के गोधरा शहर में पहुंचने पर स्वागत किया गया।78वें भारतीय सेना दिवस के अवसर पर नारी शक्ति और देश भक्ति का संदेश लेकर आशा राजस्थान के जयपुर स्थित दक्षिण-पश्चिमी कमान से 11 […]
गोधरा. राष्ट्रीय साइकिलिंग यात्रा पर निकली आशा मालवीय का शनिवार को पंचमहाल जिले के गोधरा शहर में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
78वें भारतीय सेना दिवस के अवसर पर नारी शक्ति और देश भक्ति का संदेश लेकर आशा राजस्थान के जयपुर स्थित दक्षिण-पश्चिमी कमान से 11 जनवरी को रवाना हुई।
गोधरा स्थित जिला सेवा सदन कार्यालय पहुंचने पर जिला प्रशासन के अधिकारी ने आशा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
आशा ने कहा कि वे देश की एकता, भारतीय सेना के सम्मान और महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से इस यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
भारत की अंतिम पूर्वी सीमा पर स्थित किबिथु तक लगभग 7,800 किलोमीटर की यात्रा में से अब तक वे लगभग 2,250 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं।