अहमदाबाद

रफाल सौदे पर जानें किसने किया धरना-प्रदर्शन

अहमदाबाद शहर युथ कांग्रेस

2 min read
रफाल सौदे पर जानें किसने किया धरना-प्रदर्शन

अहमदाबाद. अहमदाबाद शहर युथ कांग्रेस की ओर से सुभाषब्रिज स्थित जिला कलक्टर कार्यालय के निकट रफाल एयर क्राफ्ट सौदे के मुद्दे को केन्द्र की सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। यह धरना-प्रदर्शन युथ कांग्रेस के अध्यक्ष भूमन भट्ट के नेतृत्व में हुआ, जिसमें केन्द्र सरकार को घेरा गया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेसियों का अनशन
चांदखेड़ा में चांदखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 24 घंटे खुला रखने की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से अनशन किया गया। अहमदाबाद शहर कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शशिकांत पटेल समेत कई नेता और कार्यकर्ता इस मौक पर उपस्थित थे। कांग्रेस का कहना है कि इमरजेंसी में मरीजों को खासी दिक्कत होती है। इसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को चौबीस घंटे खुला रखना चाहिए।
किसानों को भाजपा सरकार कर रही गुमराह: दोशी
भाजपा सरकार की ओर से दुर्घटना में शिकार किसानों को एक लाख के बजाय दो लाख रुपए देने की घोषणा पर निशाना साधते हुए गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने एक लाख रुपए के बजाय चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की गई थी और अब भाजपा सरकार की यह घोषणा किसानों को गुमराह करने वाली ही है। भाजपा सरकार की नीति किसान विरोधी है।
उन्होंने कहा कि वाइब्रेन्ट गुजरात के नाम पर उद्योगों को लालजाजम बिछाकर कई राहत दी, सस्ती जमीन दी और कर माफी दी गई। वहीं संघर्ष करने वाले और जोखिम लेने वाले किसानों को एक लाख रुपए के बजाय दो लाख रुपए दुर्घटना मुआवजा देने की घोषणा भाजपा सरकार की नीति को उजागर करती है। भाजपा सरकार की नीति के चलते ही किसान कर्जदार हो गया, लेकिन सहायता नहीं दी जाती। गुजरात में बीज महंगा है। खाद महंगी है। जंतुनाशक दवा और बिजली महंगी है। इससे किसानों को उनकी फसल के पर्याप्त दाम नहीं मिलते। उन्होंने मांग की है कि सरकार की नवम्बर 2015 की घोषणा के बाद दुर्घटना के शिकार किसानों के परिजनों को चार लाख रुपए के हिसाब से मुआवजा भुगतान करना चाहिए।

Published on:
24 Sept 2018 10:53 pm
Also Read
View All