अहमदाबाद

पूरक परीक्षा में 10वीं का १५, 12वीं साइंस का 10 फीसदी परिणाम

12वीं सामान्य संकाय में ४०.७४ फीसदी रिजल्ट
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 10:54 PM IST
gseb
पूरक परीक्षा में 10वीं का १५, 12वीं साइंस का 10 फीसदी परिणाम

अहमदाबाद. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की ओर से जुलाई-२०१८ में ली गई 10वीं, 12वीं विज्ञान संकाय और 12वीं सामान्य संकाय की परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। दसवीं कक्षा की पूरक परीक्षा का परिणाम १५ फीसदी जबकि १२वीं विज्ञान संकाय की पूरक परीक्षा का परिणाम १० प्रतिशत (९.९६) रहा। 12वीं सामान्य संकाय का परिणाम ४०.७४ प्रतिशत रहा।
दसवीं की पूरक परीक्षा देने वाले ७८०७० विद्यार्थियों में से ११७३६ विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। १३५३ दिव्यांग विद्यार्थियों में से १२५८ ने परीक्षा दी, जिसमें से ५३३ उत्तीर्ण हुए हैं।
12वीं साइंस की बात करें तो परीक्षा देने वाले ८५२० विद्यार्थियों में से ८४९ विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सबसे ज्यादा ४०.४० प्रतिशत छोटा उदेपुर जिले में और सबसे कम परिणाम तापी जिले का २.८३ प्रतिशत रहा।
12वीं साइंस में विषयवार परिणाम की बात करें तो सबसे कम ८.१४ प्रतिशत परिणाम गणित विषय का रहा। परीक्षा देने वाले २५०६ में से २०४ विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुए हैं। रसायन विज्ञान विषय का परिणाम १०.१६ प्रतिशत रहा। परीक्षा देने वाले ७६०७ में से ७७३ उत्तीर्ण हुए हैें। भौतिक विज्ञान का परिणाम १२.०३ प्रतिशत रहा। परीक्षा देने वाले २३२८ से २८० उत्तीर्ण हुए हैं। जीव विज्ञान का परिणाम ४५.९९ प्रतिशत रहा। परीक्षा देने वाले ३८४८ में से १८०८ विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
12वीं सामान्य संकाय के परिणाम की बात करें तो परीक्षा देने वाले ७२१३१ विद्यार्थियों में से २९३८३ विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सबसे ज्यादाभरुच जिले का परिणाम ४८.८ प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम १८.२८ प्रतिशत परिणाम दीव का रहा।

12वीं साइंस की बात करें तो परीक्षा देने वाले ८५२० विद्यार्थियों में से ८४९ विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सबसे ज्यादा ४०.४० प्रतिशत छोटा उदेपुर जिले में और सबसे कम परिणाम तापी जिले का २.८३ प्रतिशत रहा।
12वीं साइंस में विषयवार परिणाम की बात करें तो सबसे कम ८.१४ प्रतिशत परिणाम गणित विषय का रहा। परीक्षा देने वाले २५०६ में से २०४ विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुए हैं। रसायन विज्ञान विषय का परिणाम १०.१६ प्रतिशत रहा। परीक्षा देने वाले ७६०७ में से ७७३ उत्तीर्ण हुए हैें। भौतिक विज्ञान का परिणाम १२.०३ प्रतिशत रहा। परीक्षा देने वाले २३२८ से २८० उत्तीर्ण हुए हैं। जीव विज्ञान का परिणाम ४५.९९ प्रतिशत रहा। परीक्षा देने

Published on: