अहमदाबाद

सरदारनगर में बदलेगा सीवरेज नेटवर्क, लोगों को मिलेगी राहत

Ahmedabad महानगरपालिका ने उत्तर ज़ोन के सरदारनगर वार्ड में सीवरेज नेटवर्क को बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस कार्य में 11.78 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है।सरदारनगर टाउनशिप क्षेत्र में लगभग 70 वर्ष पूर्व बनी सीवरेज लाइनें अब कम डायामीटर और पुरानी तकनीक के कारण बार-बार चोक हो रही हैं। […]

less than 1 minute read
File photo

Ahmedabad महानगरपालिका ने उत्तर ज़ोन के सरदारनगर वार्ड में सीवरेज नेटवर्क को बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस कार्य में 11.78 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है।सरदारनगर टाउनशिप क्षेत्र में लगभग 70 वर्ष पूर्व बनी सीवरेज लाइनें अब कम डायामीटर और पुरानी तकनीक के कारण बार-बार चोक हो रही हैं।

इसके चलते पानी भराव की समस्या हो रही है। एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल के विस्तार से मौजूदा सीवरेज लाइनें एयरपोर्ट परिसर में आ गईं हैं, जिससे मरम्मत और सफाई में कठिनाई होती है।

मनपा की बैठक में इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नया नेटवर्क बिछाने का निर्णय किया गया है। नई लाइनों से सीवरेज का डायवर्जन व्यवस्थित ढंग से होगा, एनर्जी चार्ज में बचत होगी और रखरखाव भी आसान बनेगा।

परियोजना पूरी होने पर सरदारनगर क्षेत्र में बार-बार आने वाली सीवरेज लाइन के उफान मारने, रास्तों पर गंदे पानी के भराव और पॉल्यूशन की शिकायतों का स्थायी निवारण हो सकेगा।

Published on:
27 Feb 2026 10:41 pm
Also Read
View All