अहमदाबाद

एसआइआर: गुजरात में 4.40 करोड़ मतदाता दर्ज, 68 लाख हुए कम

Ahmedabad. निर्वाचन आयोग (ईसी) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के बाद मंगलवार को गुजरात की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। राज्य की अंतिम मतदाता सूची में 4 करोड़ 40 लाख 30 हजार 725 मतदाता को जगह मिली है। इस तरह अंतिम मतदाता सूची में पहले की तुलना में 68 लाख मतदाता कम हुए […]

2 min read
अहमदाबाद जिला कलक्टर सुजीत कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राजकीय दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।इसमें प्रतिनिधियों को एसआइआर के बाद जारी फाइनल मतदाता सूची की जानकारी और प्रति प्रदान की गई। इसमें भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी , सीपीआई एम, नेशनल पीपल्स पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश ठक्कर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ahmedabad. निर्वाचन आयोग (ईसी) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के बाद मंगलवार को गुजरात की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। राज्य की अंतिम मतदाता सूची में 4 करोड़ 40 लाख 30 हजार 725 मतदाता को जगह मिली है। इस तरह अंतिम मतदाता सूची में पहले की तुलना में 68 लाख मतदाता कम हुए हैं।

एसआइआर से पहले थे 5.08 करोड़ मतदाता

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) हारित शुक्ला ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि एसआइआर से पहले राज्य में कुल 5,08,43,436 मतदाता थे। सत्यापन के बाद जारी ड्राफ्ट सूची में 4,34,70,109 मतदाता शामिल हुए। आपत्तियों, दावों को ध्यानार्थ लेने के बाद 17 फरवरी को जारी अंतिम मतदाता सूची में यह संख्या बढ़कर 4,40,30,725 हो गई। ड्राफ्ट सूची के बाद लगभग 5.60 लाख नए मतदाता जुड़े हैं।

सीइओ वेबसाइट, वोटर पोर्टल, ईसीआईनेटएप से मिलेगी जानकारी

मतदाता फाइनल मतदाता सूची में उनका नाम है या नहीं इसकी जानकारी सीईओगुजरात, वोटर्स पोटर्ल, ईसीआईनेट एप पर देख सकते हैं। बीएलओ के पास से प्राप्त कर सकते हैं। एईआरओ, ईआरओ और जिला निर्वाचन केंद्रों पर भी देख सकते हैं।

नाम ना हो तो फॉर्म 6 भर कर करा सकेंगे दर्ज

चुनाव आयोग ने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम फाइनल मतदाता सूची में नहीं है, तो वह फॉर्म नंबर छह भरकर, उसके साथ डेक्लेरेशन और जरूरी दस्तावेज पेश कर ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर नाम दर्ज करवा सकते हैं। कोई भूल हो तो फॉर्म नंबर 8 भरकर सुधार करा सकेंगे। फॉर्म नंबर 7 भरकर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

50963 बीएलओ ने घर-घर जाकर किया सर्वे

27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ एसआइआर अभियान लगभग साढ़े तीन महीने तक चला। अभियान में 34 जिला निर्वाचन अधिकारी, 182 मतदाता पंजीकरण अधिकारी, 855 सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी और 50,963 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने सक्रिय तरीके से कार्य किया। बीएलओ ने घर-घर जाकर सर्वे किया। मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान करते हुए अंतिम मतदाता सूची तैयार की है।

जिला-वार मतदाता संख्या

जिला-अंतिम मतदाता संख्या

कच्छ-1495785

वाव-थराद-811087

बनासकांठा-1615102

पाटण-1119525

महेसाणा-1622537

साबरकांठा-1077301

अरवल्ली-797407

गांधीनगर-1195159

अहमदाबाद-4912548

सुरेन्द्रनगर-1344860

मोरबी-787133

राजकोट-2088779

जामनगर-1085032

देवभूमि द्वारका-542053

पोरबंदर-444161

जूनागढ़-1170409

गिर सोमनाथ-954527

अमरेली-1147200

भावनगर-1667945

बोटाद-521977

आणंद-1589187

खेड़ा-1481238

महीसागर-790443

पंचमहाल-1244624

दाहोद-1526857

वडोदरा-2220095

छोटाउदेपुर-792186

नर्मदा-439379

भरूच-1102790

सूरत-3639042

तापी-479665

डांग-194653

नवसारी-966231

वलसाड़-1163808

Published on:
17 Feb 2026 10:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर