अहमदाबाद

बकाएदारों की 9 संपत्तियों को मनपा ने कब्जे में लिया

AMC News Ahmedabad
महानगरपालिका (फाइल फोटो।)

अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) ने बकाया संपत्ति कर के मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। नीलामी प्रक्रिया में कोई बोलीदार न मिलने पर 9 संपत्तियों को अपने कब्जे में लिया।

मनपा के कर विभाग के अनुसार इन 9 प्रॉपर्टी पर करोड़ों रुपए का संपत्ति कर बकाया था। इनमें व्यावसायिक और आवासीय परिसरों की संपत्तियां शामिल हैं। पहले चेतावनी नोटिस जारी किए गए, उसके बाद मंगलवार को नीलामी की प्रक्रिया अपनाई गई। लेकिन नीलामी में कोई भी बोलीदार सामने नहीं आया।

इस स्थिति में महानगरपालिका ने कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए सभी प्रॉपर्टी को सील कर कब्जे में ले लिया और प्रतीकात्मक रूप से एक रुपए के टोकन से अपने नाम दर्ज कर लिया। मनपा का कहना है कि आने वाले दिनों में बकाया कर वसूली के लिए और भी प्रॉपर्टी की नीलामी व कब्जे की प्रक्रिया की जाएगी।

Updated on:
24 Mar 2026 10:09 pm
Published on:
24 Mar 2026 10:08 pm