केंद्रीय राज्यमंत्री निमुबेन बांभणिया ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के समक्ष दी प्रभावी प्रस्तुति तकनीकी कारणों से पिछले कुछ समय से बंद थी, जिसे लेकर स्थानीय नागरिकों की निरंतर मांग थी भावनगर. आगामी 29 मार्च से भावनगर और मुंबई के बीच प्रतिदिन दो उड़ानें पुनः शुरू होंगी। केंद्रीय खाद्य व नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सह भावनगर सांसद […]
केंद्रीय राज्यमंत्री निमुबेन बांभणिया ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के समक्ष दी प्रभावी प्रस्तुति
तकनीकी कारणों से पिछले कुछ समय से बंद थी, जिसे लेकर स्थानीय नागरिकों की निरंतर मांग थी
भावनगर. आगामी 29 मार्च से भावनगर और मुंबई के बीच प्रतिदिन दो उड़ानें पुनः शुरू होंगी। केंद्रीय खाद्य व नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सह भावनगर सांसद निमुबेन बांभणिया के प्रयासों से उड़ानें आरंभ होंगी।
औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भावनगर से मुंबई की सीधी हवाई सेवा तकनीकी कारणों से पिछले कुछ समय से बंद थी, जिसे लेकर स्थानीय नागरिकों की निरंतर मांग थी। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बांभणिया ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के समक्ष प्रभावी प्रस्तुति दी।
इसके सकारात्मक परिणाम स्वरूप बुधवार से इन उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू हुई। उडान योजना की समय अवधि पूर्ण होने के कारण बाधित हुई इस हवाई सेवा को बहाल करने के लिए बांभणिया ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के.आर. नायडू, केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल और विभिन्न एयरलाइंस के प्रतिनिधियों के साथ सिलसिलेवार बैठकें की थीं।
हर दिन सुबह 8.35 बजे, रात 8.50 बजे भरेंगी उड़ान :
केंद्र सरकार के सकारात्मक रुख और दिशा-निर्देशों के बाद इंडिगो एयरलाइंस की ओर से 29 मार्च से भावनगर और नवी मुंबई के बीच एटीआर विमान के जरिए दैनिक दो उड़ानों का संचालन करने का निर्णय लिया गया। निर्धारित समय सारणी के अनुसार, भावनगर से नवी मुंबई के लिए उड़ानें सुबह 8.35 बजे और रात 8.50 बजे प्रस्थान करेंगी। यह सेवा पुनः प्रारंभ होने से भावनगर के व्यापार और उद्योगों को नई गति मिलेगी। साथ ही मुंबई के माध्यम से देश के अन्य प्रमुख शहरों के साथ भावनगर की कनेक्टिविटी भी सुगम होगी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बांभणिया ने केंद्रीय मंत्री नायडू, केंद्रीय राज्यमंत्री मोहोल और विशेष सहयोग के लिए केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की सराहना की है।