अहमदाबाद

अनूठी पहल: भजन क्लबिंग कार्यक्रम में अध्यात्म के रंग में रंगे जेनजी

Ahmedabad. शहर के चांदखेडा क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (वीजीईसी) में हाल ही में भजन क्लबिंग कार्यक्रम हुआ, जिसमें जेन-जी (युवा) भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। दिलचस्प बात यह है कि कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से ही इसका आयोजन किया गया था। एम ब्लॉक में हुए अपनी तरह के इस पहले […]

less than 1 minute read
वीजीईसी में भजन क्लबिंग कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते जेन-जी युवा।

Ahmedabad. शहर के चांदखेडा क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (वीजीईसी) में हाल ही में भजन क्लबिंग कार्यक्रम हुआ, जिसमें जेन-जी (युवा) भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। दिलचस्प बात यह है कि कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से ही इसका आयोजन किया गया था। एम ब्लॉक में हुए अपनी तरह के इस पहले भजन क्लबिंग कार्यक्रम में प्राचार्य वी.एस. पुराणी और अन्य प्राध्यापक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संयोजक प्रो.इंद्रजीत त्रिवेदी ने बताया कि कॉलेज के म्यूजिक क्लब के युवा विद्यार्थियों ने इसका आयोजन किया। यह संभवतह गुजरात का जेन-जी का भजन क्लबिंग का पहला कार्यक्रम था। जेन-जी के इस भजन क्लबिंग कार्यक्रम का नेतृत्व तबला वादक निहार जागटिया ने किया। अनुष्का झा, रुद्र शाह ने की बोर्ड पर, आकाश ने बांसुरी पर साथ दिया तो शिवांश परमार ने बांसुरी के साथ गीत भी गाए। अंकिता बेरा, रिधम रैना, रागिनी देसाई, मल्हार सागरा, प्रेम पटेल, आरती खासी, जसवीर सिंह ढिल्लों एवं दर्शिन पंचाल ने एक के बाद एक अनूठे भजनों की प्रस्तुति से माहौल को संगीत और भक्तिमय बना दिया। पारंपरिक भक्ति के साथ आधुनिक संगीत के संगम का नजारा दिखाई दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्राप्ति शाह और जसवीर सिंह ढिल्लों ने किया। दोनों ने एंकरिंग करते हुए अच्छे से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। वहीं बैक स्टेज में हर्षित पटेल, स्मित भाटी, आशीष तोमर, ध्रुविल पंचाल और निहार ने कमान संभाली थी। इससे विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को भी मंच मिला और उन्हें अपनी भारतीय गीत, संगीत, वाद्य यंत्र कला से रूबरू होने का भी मौका मिला। प्राचार्य व अन्य प्राध्यापकों की उपस्थिति और उनकी सराहना से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा। त्रिवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनके मन की बात प्रोग्राम में भजन क्लबिंग की बात की थी।

Published on:
13 Feb 2026 08:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर