अहमदाबाद

Ahmedabad के पश्चिम व पूर्व जोन के स्वास्थ्य भवन पर भी अब मिलेगी यलो फिवर वैक्सीन

Ahmedabad: महानगरपालिका (मनपा) की ओर से दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अफ्रीका जाने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य यलो फिवर की वैक्सीन अब मध्य ज़ोन के स्वास्थ्य भवन के साथ-साथ अब दो और जगहों पर मिलेगी। अब पश्चिम और पूर्व ज़ोन के स्वास्थ्य भवनों में भी इस वैक्सीन की सुविधा कराने का निर्णय लिया है। […]

less than 1 minute read
अहमदाबाद महानगरपालिका कार्यालय।

Ahmedabad: महानगरपालिका (मनपा) की ओर से दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अफ्रीका जाने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य यलो फिवर की वैक्सीन अब मध्य ज़ोन के स्वास्थ्य भवन के साथ-साथ अब दो और जगहों पर मिलेगी। अब पश्चिम और पूर्व ज़ोन के स्वास्थ्य भवनों में भी इस वैक्सीन की सुविधा कराने का निर्णय लिया है। पिछले वर्ष लगभग 9900 यात्रियों ने यह वैक्सीन ली थी।स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन देवांग दाणी ने कहा कि शहर का विस्तार देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि अफ्रीका यात्रा से पहले यलो फिवर वैक्सीन लेना अनिवार्य है और अब अधिक स्थानों पर यह सुविधा मिलने से लोगों को राहत होगी।

42 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भर्ती होगी

दूसरा अहम निर्णय खाद्य सुरक्षा को लेकर लिया गया। वर्तमान में शहर में 16 फूड सेफ्टी ऑफिसर कार्यरत हैं। अब 42 नए ऑफिसरों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 14,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं और परीक्षा इसी माह आयोजित होगी। दाणी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों को देखते हुए यह भर्ती आवश्यक है। नए ऑफिसरों की नियुक्ति से निरीक्षण और निगरानी की क्षमता बढ़ेगी।

Published on:
19 Feb 2026 09:54 pm
Also Read
View All