अजमेर

Rajasthan: शादी के बाद सिर्फ 1 रात रुकी दुल्हन, दूसरे दिन सास के जेवर और कपड़े लेकर प्रेमी के साथ हो गई फरार

Looteri Dulhan Gang: शादी के बाद करीब ढ़ाई साल तक मोनिका के पिता ने उसे ससुराल नहीं भेजा। गत 18 नवंबर को मोनिका के पिता ने उसे उसके पति राहुल सिंह रावत के साथ ससुराल भेजा।
less than 1 minute read
Nov 22, 2024
Feature image

Ajmer News: शादी के ढ़ाई साल बाद ससुराल पहुंची दुल्हन क दिन बाद ही सास के गहने लेकर रफ्फूचक्कर हो गई। पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पुलिस में लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मामाला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक भूणाबाय कांकरदा निवासी अर्जुन सिंह रावत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र राहुल सिंह रावत का विवाह 17 मई 2022 को सेदरिया निवासी मोनिका रावत पुत्री छगन सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद मोनिका का मुकलावा भी साथ कर दिया था।

शादी के बाद करीब ढ़ाई साल तक मोनिका के पिता ने उसे ससुराल नहीं भेजा। गत 18 नवंबर को मोनिका के पिता ने उसे उसके पति राहुल सिंह रावत के साथ ससुराल भेजा। ससुराल आने के एक दिन बाद ही 19 नवंबर को दुल्हन मोनिका ने अपनी सास के गहने व कपड़े लेकर अनजान व्यक्ति के साथ बाईक पर बैठकर फरार हो गई, जो उसका प्रेमी बताया जा रहा है। हालांकि अभी दोनों का कोई पता नहीं चल सका है। राहुल सिंह के पिता अर्जुन सिंह रावत ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
22 Nov 2024 10:11 am