अजमेर

Ajmer श्रावण माह शनि प्रदोष पर नया बाजार में सजेगा महाकाल का दरबार

श्रावण माह : 15 जुलाई को होगा आयोजन, गुलाब और मोगरे के फूलों से होगा शृंगार
less than 1 minute read
Jul 06, 2023
mahakal_security__is_in_the_new_company_hands.jpg
Mahakal temple

अजमेर. श्रावण माह की शनि प्रदोष पर 15 जुलाई को नया बाजार चौपड़ पर महाकाल का दरबार सजेगा। भक्तों पर इत्रों की वर्षा की जाएगी। पहली बार भोलेनाथ का इस तरह दरबार सजेगा। महाकाल का स्वरूप भी उज्जैन से मंगवाया जा रहा है।
नरेश मुद्गल ने बताया कि नया बाजार में उज्जैन के पण्डित प्रफ्फुल दि्रवेदी उज्जैन के द्वारा महाकाल का भव्य दरबार सजेगा। यहां छह गुणा तीन फीट के महाकाल को विराजमान कराया जाएगा। महाकाल का विग्रह उज्जैन से ही आएगा। संदीप प्रजापति ने बताया कि सौ किलो मोगरे, 100 किलो देसी गुलाब, टाटा गुलाब, चरभरा के फूलों से महादेव का शृंगार किया जाएगा। महादेव के चंदन व केसर का लेप भी लगाया जाएगा। भजन संध्या के दौरान चंदन, केवड़ा सहित अन्य इत्रों की वर्षा की जाएगी।

उज्जैन से आएंगे कलाकार
भजन संध्या में उज्जैन से भजन गायक किशन भगत अजमेर से दीपक शर्मा भजन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए मुदगल, संदीप प्रजापति, कमलेश बालवानी, चन्दन मंघनानी, कमलेश हेमनानी सहित अन्य को जिम्मेदारी दी गई।

Published on:
06 Jul 2023 10:35 pm